शाजापुर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की एक लाख 15 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ा

लोकायुक्त उज्जैन ने शाजापुर में बड़ी कार्यवाई की है यहां पर सहकारिता उपयुक्त आर सी जरिया को 1 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते हुए किला परिसर स्तिथ उपयुक्त सहकारिता कार्यलय में पकड़ा है लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि

लोकायुक्त को फरियादी आवेदक- हरीदास वैष्णव ग्राम धतुरिया पोस्ट बोलाई तहसील गुलाना जिला शाजापुर जो समिति प्रबंधक ने शिकायत करते हुए बताया था कि आरोपी – आर सी जरिया सहायक रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी शाजापुर द्वारा उपार्जन में प्रति क्विंटल 1 रुपए के मान से रिश्वत की मांग की जा रही है । श्री तालान ने बताया कि आरोपी ने कृषि उपज के उपार्जन करने वाली समितियो के समिति प्रबंधकों से उपार्जन फसल पर प्रति क्विंटल एक रुपए के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थी इस प्रकार पांच समिति प्रबंधकों जिनमे दासताखेड़ी से 50000 , गोदना समिति से 16000, केवड़ा खेड़ी समिति 21000, मंगलाज समिति से 9000, नोलाय समिति से 19000 इस प्रकार कुल 115000/- रिश्वत की मांग की गई जिसेलेते हुए शाजापुर किला परिसर कार्यालय में रंगेहाथ पकड़ा गया।
इस कार्यवाही में
ट्रेपकर्ता अधिकार उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक ,ट्रेप दल के सदस्य उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान , इसरार, लोकेश, शिवकुमार शर्मा रमेश डाबर , श्याम शर्मा, पांच साक्षी सहित 12 सहित सदस्यीय दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही
खबर आगे अपडेट होगी देखते रहे मालवा अभीतक


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |