मक्सी पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में दिनांक 15.03.2024 से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

मक्सी पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में दिनांक 15.03.2024 से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार है प्रेसवार्ता में टीआई भीम सिंह पटेल ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी एस बघेल साहब एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान अनुभाग शाजापुर ने निर्देशन में मक्सी पुलिस टीआई भीम सिंह पटेल के द्वारा टीम गठित कर इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके अंतर्गत मक्सी नगर में गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में लिप्त 6 आरोपियों जिनमे 1. अनिल पिता बालचंद लोधी विष्णु पिता चंदर लोधी निवासी

मक्सी, 2. साबिर पिता रजाक खान निवासी सारंगपुर, 3. मुनव्वर खाँ पिता सत्तार खान निवासी सारंगपुर 4. असीम पिता सलीम खान निवासी काला भाटा मक्सी 5. चेतन पिता मनोहरसिंह गुर्जर निवासी ग्राम हनोती 6. शाहरुख पिता भुरुशाह निवासी काला भाटा मक्सी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2024धारा 4, 6,9मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिशेध अधिनियम व ।। घ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमे 5 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अपराध में फरार आरोपी शाहरुख पिता भुरुशाह की तलाश जारी थी, जिसको दिनांक 25.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शाहरुख खाँ पिता भुरुशाह उम्र 25 साल निवासी काला भाटा मक्सी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 13 GB 2252 को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा उक्त वाहन में परिवहन किये गये 06 केडे बाजार में बेचना बताने से आरोपी के कब्जे से नगदी 5000 रुपये जप्त किये

गये है। उक्त आरोपी अपने साथीयों के साथ गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी में लिप्त रहा हैं। मक्सी थाना क्षेत्र हाट/बाजार में गाय/बेल/केडे पर पुर्णतः प्रतिबंध है। यदि थाना क्षेत्र में कोई गोवंश के अवैध परिवहन व तस्करी करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उक्त

जप्तशुदा बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 13 GB 2252 को राजसात करने की कार्यवाही भी मक्सी पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी प्रकार मक्सी पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही की जावेगी किसी भी प्रकार गोवंश तस्करी करने वाले को बक्शा नही जावेगा।

इस कार्यवाही में टीआई भीम सिंह पटेल, सउनि संजय सावनेर, सउनि अभिषेक दीक्षित, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र आर. राहुल पटेल, प्र आर. निलेश जामलिया, प्र. आर. पुष्पेन्द्र चन्देल, आर. जगदीश आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक कुमेरसिंह यादव, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक राहुल जाट, महिला आर. ऋतुबाला पाटीदार सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |