4 पंचायत सचिवों के द्वारा ऑडिट ऑनलाइन कार्य न करने के कारण कारण बताओ सूचना-पत्र जारी, नैनावद भी प्रभावित

_______________________________________

उज्जैन। उज्जैन जिले की जनपद पंचायत बड़नगर की ग्राम पंचायत जाफला के प्रभारी सचिव श्री राकेश निनामा एवं ग्राम रोजगार सहायक, जनपद पंचायत तराना की ग्राम पंचायत तोबरीखेड़ा के निलम्बित सचिव श्री प्रमोद श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत नैनावद के प्रभारी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री गोपाल देवड़ा और ग्राम पंचायत नैनावद के ही तत्कालीन पंचायत सचिव श्री नासीर खान के द्वारा वर्ष 2021-22 का ऑडिट ऑनलाइन कार्य में लापरवाही बरती जाकर अनियमितता करने पर जिला पंचायत सीईओ श्री मृणाल मीना ने चारों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिये हैं और सम्बन्धितों को निर्देश दिये हैं कि अपना तीन दिवस में सूचना-पत्र का जवाब अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों का रिकार्ड ऑडिटर को उपलब्ध करवाते हुए ऑडिट ऑनलाइन कार्य नहीं करवाने का कारण स्पष्ट करते हुए लिखित में जवाब प्रस्तुत करें। अनुपस्थिति अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में एकतरफा कार्यवाही की जायेगी, जिसका उत्तरदायित्व स्वयं का रहेगा।

Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |