मक्सी पुलिस को एक ओर सफलता,20 घंटे के अंदर चोरी गई बोलेरो को जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शाजापुर जिले में पुलिस के कार्यों का अगर आकलन किया जाए तो मकसी थाना सबसे आगे दिखाई दे रहा है क्योंकि यहां पर लगातार अपराधों के खुलासे हो रहे हैं, जिला बदर, एवं प्रतिबंधात्मक कारवाई स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के मामले में भी लगातार मक्सी पुलिस आगे है। इसी क्रम में एक और बड़ी सफलता का खुलासा आज मक्सी पुलिस ने किया। जिसमें मात्र 20 घंटे में पुलिस ने चोरी के लाखों रुपए कीमत के वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया इससे मक्सी थाना क्षेत्र में पुलिस के कार्य की प्रशंसा नागरिकों के द्वारा की जा रही है मक्सी थाने के लिए भी सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता में चर्चा करते हुए जानकारी दी और इस घटनाक्रम के बारे में बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 20.04.2024 को थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गये मश्रुका की पतारसी में मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कनासिया नाका से जिस व्यक्ति ने बोलेरो पीकअप चोरी की है वह व्यक्ति तराना रोड गिट्टी खदान के पास खडा है। सूचना पर थाना हाजा से टीम बनाई जाकर मुखवीर सूचना की तस्दीक हेतु तराना रोड गिट्टी खदान के पास भेजी जाकर उक्त व्यक्ति को पकडा, जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम दीपक पिता गोविन्द परमार जाति बागरी उम्र 24 साल निवासी सिंचाई कालोनी मक्सी का होना बताया जिससे पूछताछ करते बोलेरो पीकअप कनासिया नाका से चोरी कर ले जाते समय झरनिया फाटे के पास पलटी खाने से वहीं पर पडी होना बताया जिसकी निशा देही से झरनिया फाटे के पास से बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 09 GG 1320 किमती 7,00000 /- (सात लाख रुपये) का मश्रुका बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथी गण अरुण पिता भगवानसिंह बोडाना निवासी कनासिया नाका व बसन्त पिता पप्पु मालवीय निवासी सिंचाई कालोनी के साथ मिलकर घटना घटित करना बताया, जिनकी तलाश जारी है तथा आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर अन्य अपराधों में माल मश्रुका की पतारसी की जा रही है।
* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI घनश्याम बैरागी, ASI संतोष रघुवंशी, HC 227 हिरदेश दांगी, HC 167 निलेश जामलिया, HC 656 राहुल पटेल, आर 348 दिनेश मीणा, आर.173 हरेन्द्रसिंह बघेल, आर.262 जगदीश, आर.62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव आर.220 कुमेरसिंह, आर. 570 राहुल जाट की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |