मेडिकल आधार पर चुनाव डयूटी से मुक्‍त होने का प्रयास करने वाले सक्षम कर्मचारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

राजगड।।
लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान कुछ कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड से शासकीय सेवा से असक्षम का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। संबंधित कर्मचारी द्वारा उक्‍त प्रमाण पत्र के आधार पर निर्वाचन डयूटी से मुक्‍त करने के लिए आवेदन प्राप्‍त हुए हैं।
कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित ने जिला विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्‍त आवेदनों से स्‍पष्‍ट है कि उक्‍त कर्मचारी शासकीय कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे कर्मचारियों को सामान्‍य प्रशासन विभाग के नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें एवं कि गई कार्यवाही से उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं।
इस संबंध में जारी निर्देशों में कलेक्‍टर ने कहा है कि यदि संबंधित कर्मचारी चुनाव कार्य सम्‍पन्‍न कराने के लिए अपनी सहमति देता है तो उसका नाम दो दिवस के अंदर एनआईसी कार्यालय में अवगत कराएं। यदि कर्मचारी की असहमति हो तो उस कर्मचारी के विरूद्ध अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए विधि संगत कार्यवाही करें।।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |