खराब मौसम के चलते नोएडा नहीं आ पाए अमित शाह, फिर ऐसे किया जनसभा को संबोधित

शनिवार को नोएडा में गृहमंत्री अमित शाह का एक दौरा होने वाला था, जिसको खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया. बता दें, नोएडा बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा के समर्थन में प्रचार करने के लिए अमित शाह नोएडा जाने वाले थे. हालांकि नोएडा में शनिवार दोपहर से तेज हवा और हल्की बारिश की वजह से गृहमंत्री के दौरे को रद्द करना पड़ा.

खराब मौसम के चलते शाह नोएडा तो नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने नोएडा की जनसभा को फोन से संबोधित किया. शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और उनके हाथ मजबूत करने के लिए महेश शर्मा को किमती वोट दें. साथ ही शाह ने नोएडा की जनता से आग्रह किया कि महेश शर्मा को जिताकर मोदी जी को मजबूत करें.

शाह ने गिनाई बीजेपी की कामयाबी

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान पीएम मोदी ने गरीब कल्याण के लिए शहर से लेकर गांव तक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम किया है. नरेंद्र मोदी और महेश शर्मा की टीम को नोएडा का एयरपोर्ट बनाने का मौका मिला, नोएडा क्षेत्र को कई हाईवे से जोड़ने का काम करने का मौका मिला. शाह ने आगे कहा कि शर्मा ने नोएडा के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया हैं. शाह ने कहा पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और कई विकास के कार्य किए.

शाह ने कहा विजय जुलूस पर आउंगा

अमित शाह ने फोन पर संबोधन के दौरान नोएडा न पहुंच पाने पर कहा कि खराब मौसम के चलते में सभा में नहीं आ पा रहा हूं, लेकिन मैं महेश शर्मा के विजय जुलूस में जरूर आउंगा. बता दें, तमिलनाडु और राजस्थान राज्य के चुनाव प्रचार के बाद नोएडा की सभा को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे.

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट

गौतम बुद्ध नगर में 26 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और 26 अप्रैल को राज्य में मतदान होगा. भाजपा के महेश शर्मा ने 2014 और 2019 में यहां से लोकसभा चुनाव जीता था. तीसरी बार महेश शर्मा पर बीजेपी ने भरोसा जताया है. इस बार महेश शर्मा का मुकाबला समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह नागर और बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र से होने वाला है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |