कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन की अभिनव पहल,नीमच में मूकबधिर बच्‍चों और उनके अभिभावकों के लिए साईनलेंग्‍वेज की ऑनलाईन कक्षाएं शुरू मूकबधिर बच्‍चों के साथ ही उनके अभिभावक भी सीख रहे है ऑनलाईन साईन लेंग्‍वेज

नीमच 8 अप्रैल 2024, रेडक्रास सोसायटी नीमच व्‍दारा नीमच जिले में मूकबधिर बच्‍चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी साईन लेंग्‍वेज की शिक्षा के लिए स्‍मार्ट क्‍लास प्रारंभ करने की अभिनव पहल कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन व्‍दारा की गई है। कलेक्‍टर श्री जैन के विशेष प्रयासों से आन्‍नद सर्विस सोसायटी इंदौर के माध्‍यम से नीमच के मूकबधिर विद्यालय में साईंन लैंग्‍वेज में मूकबधिर बच्‍चों की शिक्षा के लिए ऑनलाईन साईन लेंग्‍वेज अध्‍यापन की स्‍मार्ट क्‍लासेस प्रारंभ की गई है। विशेषज्ञ श्री ज्ञानेन्‍द्र पुरोहित एवं सुश्री मोनिका पुरोहित ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से मूकबधिर बच्‍चों के साथ उनके अभिभावकों को ,माता-पिता को भी साईन लेंग्‍वेज के माध्‍यम से पाठ्यक्रम, केरियर मार्गदर्शन का अध्‍यापन करवा रहे हैं। कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने सोमवार को रेडक्रास नीमच के मूकबधिर विद्यालय में मूक बधिर बच्‍चों एवं उनके अभिभावकों के लिए ऑनलाईन साईन लेंग्‍वेज कक्षाओं का दीप प्रज्‍जवलित कर शुभारंभ किया।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मूकबधिर विद्यालय में ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ होने पर बच्‍चों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होने आन्‍नद सर्विस सोसायटी इंदौर के डा.ज्ञानेंद्र पुरोहित एवं सुश्री मोनिका पुरोहित व्‍दारा मूकबधिर बच्‍चों की शिक्षा के क्षेत्र में किए गये उल्‍लेखनीय कार्यो पर विस्‍तार से प्रकाश डालते हुए कहा, कि मूकबधिर बच्‍चों के लिए साईन लेंग्‍वेज की ऑनलाईन कक्षाओं की शुरूआत देश में सबसे पहले नीमच में हुई है। अब मूक बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी साईन लेग्‍वेज की ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से एडवांस साईन लेंग्‍वेज सिखाई जा रही है। सामान्‍य ज्ञान व अन्‍य पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ ही, कैरियर कांउसलिंग भी की जाएगी। जिससे कि मूकबधिर विद्यालय के बच्‍चें समाज की मुख्‍यधारा से जुडकर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन सके।साथ ही मूक बधिर विद्यालयों के बच्‍चों के साथ ही उनके माता पिता भी साईन लेग्‍वेज सीखकर इन बच्‍चों से साईन लेग्‍वेज में संवाद कर सकेगें।
श्री ज्ञानेन्‍द्र पुरोहित ने ऑनलाईन साईन लेंग्‍वेज के माध्‍यम से वर्चुअली संवाद करते हुए कहा, कि रेडक्रास नीमच ने मूकबधिर बच्‍चों और उनके अभिभावकों के लिए ऑनलाईन कक्षाओं की अनूठी पहल प्रारंभ की है। यह मूकबधिर बच्‍चों भविष्‍य संवारने का सुनहरा अवसर है, वे ऑनलाईन पढाई कर आर्थिक रूप से आत्‍म निर्भर बन सकते है।
उन्‍होने मूकबधिर बच्‍चों के माता-पिता से कहा, कि वे अपने बच्‍चों को किसी से भी कम ना समझे, उन्‍हें पढाई करने आगे बढने में हमेशा सहयोग करें।
इस मौके पर सुश्री किरण आंजना, सुश्री मयूरी जोक, श्रीमती खुमान कुंवर, श्री सुनील तिवारी, सुश्री अभिलाषा, सहित रेडक्रास कर्मचारी, मूकबधिर, बच्‍चें एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। मूकबधिर बच्‍चों ने भी श्री ज्ञानेंद्र पुरोहित से साईन लेंग्‍वेज में वार्तालाप करते हुए अभिभावकों के लिए भी ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ होने पर खुशी जाहीर की।
उल्‍लेखनीय है, कि श्री ज्ञानेन्द्र और मोनिका पुरोहित आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था के फाउंडर हैI इनके द्वारा मूक बधिर भाषा में बनाए गए राष्ट्रगान को भारत सरकार ने अनुमति देकर मान्यता दी है। इनके द्वारा मूक बधिरों के लिए राज्य स्तरीय पुलिस हेल्पलाइन इंदौर में वर्ष 2002 में प्रारंभ की गई थी, जिसे पूरे देश में सराहना मिली। इनकी ऑनलाइन क्लासेज को मूक बधिरों के बीच में काफी सराहा जाता हैI अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन जी उक्‍त दोनो को 2 बार कौन बनेगा करोड़पति और आज की रात है जिंदगी में कर्मवीर के रूप में सम्मानित कर चुके है। इनके कार्यों को भारत सरकार द्वारा अंतोदय बेस्ट प्रैक्टिसेज में भी लिया गया हैI राष्ट्रीय स्वयं सिद्ध सेवा सम्मान, म.प्र शासन के राज्य स्तरीय दधीचि सम्मान से भी ये दंपति सम्मानित किए जा चुके हैI
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |