आबकारी विभाग ने भौंरासा में कार्यवाही कर 07 प्रकरण किये दर्ज

आबकारी विभाग ने भौंरासा में कार्यवाही कर 07 प्रकरण किये दर्ज
———–
कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4800 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया
————–
जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 04 लाख 98 हजार रूपए
————–
देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा सोनकच्छ वृत के भौंरासा में डेरे में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4800 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 04 लाख 98 हजार रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, विजय कुचेरिया तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक, जी डी वर्मा, बालकृष्ण जायसवाल, राजेश जोशी, नितिन सोनी, दीपक टटवाडे, निकिता परमार, आशीष गुप्ता और केदार चौधरी, संजय शर्मा, किशोर शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |