ऑयली स्किन का गर्मियों में कैसे रखें ख्याल? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में मौसम के मुताबिक स्किन का भी ख्याल रखना जरूरी है. जैसे सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है. वैसे ही गर्मियों में चिलचिलाती धूप, ह्यूमिडिटी और गर्मी के कारण चेहरा चिपचिपा नजर आने लगता है. स्किन पर पसीना और ऑयल दोनों इकट्ठा हो जाता है. ऐसे में दिनभर की धूल-मिट्टी चिपकने लगती है. जिसके कारण मुहांसे और ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है और चेहरा डल लगने लगता है. इस समस्या से बचने या फिर इसे सही करने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन फिर भी ऑयल कंट्रोल नहीं हो पाता है.

ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में ऑयली स्किन की सही से केयर करना जिससे की मुंहासे, ब्लैकहेड्स और डल स्किन जैसी समस्या से दूर रहा जा सके. साथ ही गर्मी की वजह से स्किन स्टिकी न लगे और ज्यादा ऑयली इकट्ठा न हो, तो चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से की गर्मियों में स्किन की केयर किस तरह की जाए.

गर्मियों में ऑयली स्किन की केयर करने के लिए हमें अपने खान-पान से लेकर कुछ बातों का खास ख्याल रखने के बारे में सलाह दी है.

खान-पान का ध्यान रखें

एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों के मौसम में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में तला-भूना, मसाले वाला और बाहर का अनहेल्दी खाना जंक फूड कम खाएं बल्कि इसकी जगह घर का बना हुआ हेल्दी फूड खाएं. ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें. आप सुबह नाश्ते में फल और डिनर के साथ सलाद के तौर पर ताजी सब्जियां भी ले सकते हैं.

हाइड्रेट रहे

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सही मात्रा में सेवन करें. साथ ही तरबूज, अनानास और खरबूजे जैसे फल खाएं जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जिससे बॉडी और स्किन को हाइड्रेट रहने में मदद मिल सकती है. साथ ही उन फलों में मौजूद पोषक तत्व हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप अपनी बॉडी और हेल्थ के मुताबिक डिटॉक्स वाटर भी ले सकते हैं.

सनस्क्रीन लगाएं

गर्मियों में चिलचिलाती धूप के कारण सनबर्न और स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए गर्मियों में धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. अगर आप ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं, तो फिर ऐसे में हर 2 घंटे बाद सनस्क्रीन दोबारा लगानी चाहिए. इससे सूरज की हानिकारक किरणों के कारण स्किन पर होने वाले नुकसान से बचाव किया जा सकता है.

मॉइस्चराइजर लगाएं

सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है. लेकिन ध्यान रखें कि गर्मी के इस मौसम में लाइट वेट मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे स्किन को हाइड्रेट बनी रखने में मदद मिल सके और ऑयल इकट्ठा न हो. इसके लिए आप जेल या वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं. साथ ही आप टोनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ये स्किन के पीएच लेवल का मैनेज करने में मदद करता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |