हाइवे पर लूट की घटना का मामला,लोगो ने की आरोपियों की धुनाई, पुलिस ने मामला दर्ज किया

मक्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर कार सवार युवकों ने एक युवक से मोबाइल छीन कर उसका अपहरण करने की कोशिश की आसपास के लोगों ने देखकर दौड़ लगाई और आरोपियों को पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर दी सूचना मिलने पर मक्सी पुलिस मोके पर पहुंची आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आई और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया इस मामले में मक्सी टीआई भीमसिंह पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 28.03.2024 को थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 185/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गये मश्रुका की पतारसी में मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण में प्रयुक्त सफेद रंग की कार जो कि इन्डस्ट्रीज एरिया में बियर फेक्ट्री के सामने से निकली है, उक्त कार के आगे व पीछे की नम्बर प्लेट कपडे व टेप से ढकी हुई है । सूचना पर थाना हाजा से दो टीम बनाई जाकर मुखवीर सूचना की तस्दीक हेतु भेजी गई जो रामको फेक्ट्री के सामने मक्सी पर उक्त कार को घेराबन्दी कर पकडा गया। कार क्रमांक MP 09 DA 6302 के चालक कुलदीप पिता कुन्दन डोडिया निवासी उमरीया जागीर थाना घटिया जिला उज्जैन एवं देवकरण पिता मानसिंह चौहान जाति चमार निवासी उमरीया जागीर थाना घटिया जिला उज्जैन के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 10000 रुपये व कार क्रमांक MP 09 DA 6302 किमती 10 लाख रुपये सहित कुल 10 लाख 10 हजार रुपये का मश्रुका बरामद करने में मक्सी पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। आरोपीगणो का आपराधिक रिकार्ड के आधार पर अन्य अपराधों में माल मश्रुका की पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI घनश्याम बैरागी, SI तेजप्रकाश बौहरे, ASI अभिषेक दीक्षित, ASI संतोष रघुवंशी, ASI संजय सवनेर, ASI मदनलाल यादव, HC 164 इन्द्रजीत, HC 167 निलेश जामलिया, HC 656 राहुल पटेल, आर.262 जगदीश, आर.62 अरुण सितपरा, आर.154 दीपक यादव, आर. 570 राहुल जाट, सैनिक 134 विष्णुसिंह, सैनिक 38 हरलाल की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |