प्राचीन  श्री देवनारायण मंदिर पर लगाया ध्वज   कपालिया के प्राचीन देवनारायण मंदिर परिसर में  लगा एक दिवसीय भव्य  मेला 

मक्सी/ कपालिया . ग्राम कपालिया में होली के चौथे दिन  सोमवार को भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ ।ग्रामवासीयो ने मेले की शुरुआत में भगवान श्री देवनारायण की पूजा अर्चना की ओर मंदिर पर ध्वज लगाया । ध्वज लगाने के बाद महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरण कर  मेले का शुभारंभ किया गया । मेले की जगह में दो दिन पहले से ही साफ सफ़ाई शुरू कर दी जाती है जिसका मेले में आई दुकानदारों से किसी भी प्रकार का कर नही लिया जाता है । यहां पर इस पावन पर्व पर  कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व पूजन का  आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था ग्रामीण समिति ही अपने स्तर से करते है । यहा पर  मेला करीब 45 वर्षो से ग्राम कपालिया में श्री देवनारायण मंदिर परिसर (बजार) में लगता है । श्री देवनारायण प्राचीन मंदिर गाव के बीचो बीच के मुख्य चौराहे पर स्थित होने के कारण इसी चोक में मेले के लिए पर्याप्त जगह रहती है । इस मेले में ग्राम कपालिया के समीपस्थ सिहोदा, बड़नपुर, दुहानी, आक्या, चोहानी, साजोद, बरण्डवा, मक्सी, सिरोलिया, व झोंकर से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुचे  और अपनी जरूरत के हिसाब से उपयोगी सामान की खरीदी की । मेले में खेल खिलोने ,झूले,कपड़े की दुकान व  जलेबी ओर दैनिक उपयोगी  वस्तुओं की दुकाने लगती है ।यहाँ बच्चो के साथ बड़ो ने भी झूलो का जमकर लुप्त उठाया ओर एक तरफ बच्चो ने मिकी माउस, जम्पिंग गेम में खेल कूद कर मेले का लुप्त उठाया । दूसरी तरफ महिलाओं ने भी झूलो का लुफ्त उठाया। मेले में कई बड़ी दुकानें भी लगी । आपको बता दें कि ग्राम कपालिया में साल भर में एक ही दिन का मेला लगता हैं । जिसका बड़ी बेसब्री से इंतजार पूरे ग्रामवासी करते है । 
विवाद की स्थिति मेले मे   ना बने इस बात को मध्यनजर रखते हुए  मक्सी थाना प्रभारी  भीमसिंह पटेल ने दो पुलिस के जवान प्रधान आरक्षक हिरदेश दांगी, हरेंद्र बघेल को तेनात किया ताकि किसी प्रकार की  व्यवस्था भंग ना हो । मक्सी थाने के दोनो जवानो ने अच्छे तरीके से व्यवस्था को संभाला । इस मेले में ग्रामीण मेला समिति के  महेश चंद्र पाटीदार पूर्व सरपंच, रूपसिंह जी पंडा बा,गोरधन मालवीय, लक्ष्मीनारायण पाटीदार , सुरेश पाटीदार,रघुवीर सिंह राजपूत , अंकित पाटीदार आदि ने व्यवस्था को संभाला । 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |