निर्वाचन के कार्यों को सभी अधिकारी गंभीरता के साथ चरणबद्ध रूप से संपादित करें- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रशिक्षण में कहा

शाजापुर, 20 मार्च 2024/ निर्वाचन के कार्यों को सभी अधिकारी गंभीरता के साथ चरणबद्ध रूप से संपादित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त किये गये सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं उनके सहयोगी अधिकारियों सहित नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण में दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा एवं डॉ. सुनील आडवानी ने दिया। प्रशिक्षण में कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन के लिए प्राप्त हुए निर्देशों का अध्ययन करने के लिए कहा। प्रशिक्षण में ईवीएम, वीवीपीएटी तथा कन्ट्रोल यूनिट के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया गया। इस दौरान सीसीटीवी से मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। प्रथम रेण्डमाईजेशन के बाद ईव्हीएम को स्ट्रांग रूम पहुंचाने की कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य संपन्न कराने वाले सभी शासकीय सेवकों को ईडीसी जारी करने के लिए भी कहा। साथ ही अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट जारी करने के संबंध में विस्तार से बताया गया। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि सेक्टर अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करें। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि नियंत्रण कक्ष एवं कम्युनिकेशन के लिए मैदानी स्तर पर पदस्थ सभी शासकीय सेवकों एवं कर्मचारियों की मैपिंग करें। कम्युनिकेशन के लिए चार्ट बनाएं। मतदान के दौरान महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30-30 मतदान केन्द्रों का संचालन महिलाओं से कराने के निर्देश दिये। साथ ही पर्दानशीन महिलाओं की पहचान के लिए महिला कर्मचारी की नियुक्ति करने के लिए कहा। साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदान के समय पुरूष एवं महिलाओं की अलग-अलग लाईन लगवाने तथा एक पुरूष के बाद दो महिलाओं को मतदान करने के लिए भेजने तथा धात्री एवं गोद में बच्चा लेकर आने वाली महिलाओं के लिए लाईन से अलग हटकर मतदान करने की सुविधा देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सामग्री वितरण के दिन ही मतदान अधिकारियों को मानदेय का वितरण करने की व्यवस्था करने के लिए कहा। साथ ही मतदान अधिकारियों के बैंक खाता नंबर एवं मोबाईल नंबर सही दर्ज है कि नहीं, इसकी पुष्टी प्रशिक्षण के दौरान कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिन क्षेत्रों में मतदान कम हुआ है, वहां स्वीप गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर नोडल अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |