थाना बेरछा पुलिस को मिली सफलता चोरी गया ट्रेक्टर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


शाजापुर,, जारी प्रेसनोट ने बताया कि
श्रीमान यशपालसिंह राजपूत (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं श्री टी.एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान त्रिलोकचन्द्र पंवार अअपु महोदय अनुभाग बेरछा के नेतृत्व में वाहन चोरी के विरुदध कार्यवाही के तहत थाना बेरछा जिला शाजापुर चोरी गये ट्रेक्टर व चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।

दिनांक 01.03.24 को फरियादी असलमखां ने थाना बेरछा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि उसका महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक आर. जे. 32 आर. 1051 किमती 3 लाख 20 हजार रुपये का रेल्वे स्टेशन के पास गार्डन से कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया था । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेरछा पर अपराध क्रमांक 35/2024 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। ट्रेक्टर चोरी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 16.03.24 को बिरगोद रोड से चोरी गया ट्रेक्टर नाकबंदी कर आरोपी के कब्जे से बरामद किया व आरोपी रविश उर्फ रवि उर्फ बंटी पिता गणपत उर्फ रोडू गुर्जर निवासी बडोदिया इन्दोर को गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर अर्जुन मुजाल्दे, एसएसपी अंकित मुकाती, एसएसपी कैदार पटेल, प्र.आर. 94 वीरेन्द्र शर्मा, पी.आर. 530 जीवन पांचाल, पी.आर. 585 विशाल पटेल, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 397 अनिल मंडलोई पुत्र स्व. 33 कालू सिंह एम.आर. 252 ओमकुंवर की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |