थाना पंवासा पुलिस को मिली सफलता, श्रीराधा कृष्ण वेयर हाउस से गेहूँ चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे,100 कट्टे गेहूँ एवं घटना में प्रयुक्त एक आईसर गाड़ी आरोपीयो से बरामद,कुल मश्रुका किमती लगभग 11,25000 रु का आरोपीयो से बरामद

उज्जैन- पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा चोरी, लुट, डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधो की त्वरित पतारसी एवं आरोपीयो की गिरफ्तारी, माल मश्रुका की बरामदगी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *डॉ. इंद्रजीत बाकलवार* तथा नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज *श्रीमति सुरभि मीणा* के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पंवासा *श्री गजेन्द्र पचौरिया* तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी हुआ मश्रुका 100 कट्टे गेहूँ , एक आईसर गाड़ी को जप्त करने तथा दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🟣 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
फरियादी नें रिपोर्ट किया की दिनांक 31.08.2022 को रात करीब 01.00 बजे से दिनांक 04.09.2022 के सुबह 05.00 बजे के बीच मेरे वेयर हाऊस श्री राधा कृष्ण जयवन्तपुर खेड़ा में गेहूँ चोरी की घटना घटित हुई है।फरियादी की रिर्पोट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 335/2022 धारा 457,380 भादवि* का पंजीबध्द कर विवेचना में लिय़ा गया।

🟣 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगण सें अवाश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गये एवं टीम घटित की जाकर मुखबिर पाबंद किये गये। आस-पास के रहवासियो से पुछताछ की गई एवं घटनास्थल को आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरो की फुटैज चैक की गई। *दिनांक 08.09.22 को मुखबिर सुचना पर से 02 आरोपीयो को हरसोदन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया* गया एवं जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीयो से 100 कट्टे गेहूँ एवं घटना में प्रयुक्त आईसर गाड़ी जप्त की गई।
उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपीयो को आज दिनांक 09.09.22 को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जावेगा।

🟣 *जप्त मश्रुका*
◾ चोरी गये 100 कट्टे गेहूँ ।
◾ चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक आईसर गाड़ी क्रमांक HR 55K 9658। कुल किमती लगभग11,25000 रु का आरोपीयो से बरामद किया गया।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी पंवासा उनि गजेन्द्र पचौरिया, उनि. के. एल. मालवीय , प्रआर. 1273 नीरज पटेल, आर. 1505 संजय बिजापारी, आर. 1225 कालीचरण, आर.581 अविनाश, आर.840 विरेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |