Shajapur ग्राम पिंदोनिया में पोषण संवाद का आयोजन

Shajapur
—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया के मार्गदर्शन से आज ग्राम पिंदोनिया में पोषण संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवीक्षा अधिकारी श्री भीष्म गुप्ता ने पोषण का महत्व बताते हुए लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) पर जानकारी प्रदाय की। सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य शिक्षा अंतर्गत संतुलित भोजन एवं बच्चे के 1000 दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण समय पर करवाने की समझाइश देते हुए महिलाओं व बच्चों से संबंधित नियम कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्राचार्य श्री दिनेश केलकर ने आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर दौरान विद्यालय की अध्यापिका लक्ष्मी शर्मा, प्रीति कोरी, द्रोपदी कोरी, काजल शिवहरे, आरती राजपूत एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा शिवहरे, सौरम बाई सौराष्ट्रीय, संगीता चौहान, रेशम बाई, निर्मला चावड़ा तथा गांव की महिलाएं उपस्थित थी।


Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शांति और सौहार्द के साथ मक्सी में संपन्न हुआ होली पर्व, सादगी से अदा हुई जुमे की नमाज पुलिस रही मुस्तेद     |     कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |     महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग… धधकते अंगारों से गुजरे गांव के 1000 लोग, होली पर 150 सालों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा     |