मक्सी,,
वेयरहाउस एसोसिएशन अध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि 23 फरवरी शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन शाजापुर द्वारा 2024, 25 गेहूं उपार्जन हेतु होने वाली मीटिंग का मक्सी के वेअर हाउस संचालकों ने बहिष्कार कर दिया है। और मीटिंग मे शामिल नहीं हुए हैं। मक्सी वेअर हाउस एसोसिएशन अध्यक्ष भरत पटेल ने बताया की पिछले तीन वर्षों से वेअर हाउस में गेहूं का भंडारण नहीं हो रहा है। इससे वेअर हाउस संचालक परेशान है। बैंक से लोन लेकर वेअर हाउस बनाएं जिसकी किस्त सभी वेअर हाउस संचालकों को जेब से ही चुकाना पड़ रही है। लेकिन शासन प्रशासन ने इस ओर आज तक ध्यान नहीं दिया। वेअर हाउस खाली होने के बावजूद भी डायवर्सन शुल्क ओर नगर परिषद का भारी भरकम टैक्स जेब से अदा करना पड रहा है। इस अवसर पर मक्सी वेअर हाउस एसोसिएशन अध्यक्ष भरत पटेल, महेश जागीरदार, जीवन मंडलोई, संजय पटेल, सोहन पटेल, नंदकिशोर पाटीदार, गोविंद पारीक, विक्रम अग्रवाल, महेश प्रजापत, हरिनारायण पाटीदार, मनीष पाटीदार आदी उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :