आर्थिक आरक्षण देश में तरक्की का विकल्प है.- श्री सिकरवार ने शाजापुर में प्रेसवार्ता में कहा

शाजापुर, 4 सितंबर. देश में आर्थिक आरक्षण लागू हो और हर वर्ग, हर जाति में जो गरीब है, उसे इसका लाभ मिले. तभी देश में सामाजिक समरसता आएगी. देश को एकजुट रखना और देश में भाईचारा कायम रहे, इसके लिए सामाजिक समरसता जरूरी है. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण और सामाजिक समरसता को लाने के लिए 9 अगस्त से 7 अक्टूबर तक तीसरी रथ यात्रा शाजापुर पहुंची. जहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आर्थिक आरक्षण जरूरी है. तभी समाज की तरक्की होगी.
👇वीडियो👇

गौरतलब है कि एक बार फिर आर्थिक आरक्षण को लेकर क्षत्रिय महासभा सामाजिक समरसता के साथ रथ यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक कर रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि 9 अगस्त 2022 से यह तीसरी रथ यात्रा है, जो देश के विभिन्न राज्यों से होती हुई 7 अक्टूबर को दिल्ली में सम्पन्न होगी. इसके पहले दो रथ यात्रा निकाली गई थी. उसी का परिणाम है कि सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला है. तंवर ने कहा कि सामाजिक समानता लाने के लिए जातिगत भेदभाव कोसमाप्त कर परस्पर प्रेम, सौहाद्र्र बढ़ाने के लिए सभी वर्ग में एकता स्थापित करने के लिए शांतिपूर्ण समन्वय सर्वहित होना जरूरी है. तंवर ने कहा कि महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ पर रोक लगना चाहिए, क्योंकि महापुरुष किसी जाति के नहीं देश के महापुरुष हैं. क्षत्रियों के महापुरुष के इतिहास पर अन्य जाति जो छेड़छाड़ कर अपना बता रही है, उसे तुरंत रोका जाए. अभा क्षत्रिय महासभा द्वारा सन 1980 से आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की जा रही है. 2010 और 2011 दो बार आर्थिक आरक्षण को लेकर 8 महीने की 70 हजार किमी तक की रथ यात्रा निकाली गई है. यही कारण है कि 2017 में रथ यात्रा के बाद केंद्र सरकार ने संविधान में संशोधन कर 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया.
जातिगत आरक्षण गरीब को और गरीब बना रहा…
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आह्वान किया है कि अजा,अजजा वर्ग में जो गरीब है, उसे आरक्षण का लाभ मिले, लेकिन जो लोग आरक्षण का लाभ ले चुके हैं, उनका आरक्षण समाप्त किया जाए. याने कि गरीबों का उत्थान तभी होगा, जब जातिगत आरक्षण की बजाय आर्थिक आरक्षण लागू किया जाए. क्योंकि जातिगत आरक्षण से अजा, अजजा वर्ग भी गरीब होता जा रहा है और इसका लाभ उन्हें मिल रहा है, जो आरक्षण ले चुके हैं. सामाजिक एकता का संकल्प, समाज की तरक्की का विकल्प है. इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार ने कहा कि सामाजिक समरसता देश के भाईचारे के लिए जरूरी है. देश में सामाजिक समरसता आएगी, तो देश उन्नति करेगा. हिंदू-मुस्लिम, अजा, अजजा वर्ग जो भी गरीब है, उसे आरक्षण का लाभ मिले और आर्थिक आरक्षण देश में तरक्की का विकल्प है. इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |