MPEB के लोक सेवक के साथ मारपीट करने पर 01-01 वर्ष की सजा व जुर्माना, 2015 में शाजापुर में सामने आया था मामला

शाजापुर। न्यायालय जेएमएफसी महोदय शाजापुर द्वारा 1- प्रवीण शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा, उम्र 38 वर्ष, 2-प्रदीप शर्मा पिता लक्ष्मीणनारायण शर्मा, उम्र 42 वर्ष, 3-सुनील शर्मा पिता लक्ष्मीानारायण शर्मा उम्र 54 वर्ष, 4-अशोक शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा उम्र 52 वर्ष, 5-गौरव शर्मा पिता सुनील शर्मा उम्र 25 वर्ष, 6- सुमन शर्मा पति सुनील शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासीगण वजीरपुरा शाजापुर को धारा 332/149 भादवि में 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500-500 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, फरियादी गौरव दुबे म0प्र0प0क्षे0वि0वि0कं0 शाजापुर शहर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ थे। वह अपने अधीनस्थ स्टॉफ लाईन सुपरवाईजर एवं लाईनमेन को साथ लेकर दिनांक 25/08/2015 की रात्रि में विद्युत चौरी की चेकिंग हेतु वजीरपुरा शाजापुर में गये थे, चैकिंग के दौरान प्रवीण एवं उसके भाइयों के शामिलाती मकान में पास से गुजर रही बिजली की एल.टी. लाईन के नंगे तारों पर दो वायर हरे व लाल डालकर अवैध रूप से बिजली की चोरी करते देखा गया। जिसके फोटो लेकर रात्रि मे कार्यवाही नहीं की और लोट गये। अगले दिन 26/08/2015 को समय 01:30 बजे मौके पर अमित शर्मा की उपस्थिति में उसके द्वारा मौके के पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही थी तभी आरोपीगण ने लात घुसो व थप्पड से उसके साथ एवं कर्मचारीयों के साथ मारपीट की और बोले आइंदा अगर बिजली चोरी पकडने आये तो जान से खत्म कर देगे। इस प्रकार से उक्त आरोपीगण द्वारा बिजली चोरी की कार्यवाही करने के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालकर, लोक सेवक के साथ मारपीट की व मौके पर तैयार किये जा रहे पंचनामा आदि भी फाड दिये।
उक्त घटना की रिपोर्ट फरियादी के द्वारा थाना कोतवाली पर दर्ज करायी गयी। जिस पर से थाना कोतवाली के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी। अनुसंधान पश्चात सक्षम न्यायालय में आरोपीगण के विरूद्ध चालान प्रस्तुत किया था। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी श्रीमती तुलसी मानकर सहायक जिला लोक अभियेाजन अधिकारी जिला शाजापुर ने की।
प्रकरण में आई साक्ष्य व अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुये न्यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषी पाते हुये दंडित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |