नए कक्षों में कक्षाएं संचालित करें, BKSN कालेज में कलेक्टर ने दिए निर्देश

शाजापुर
——
स्थानीय बीकेएसन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निरीक्षण में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी को निर्देश दिये कि महाविद्यालय में नवनिर्मित चार कक्षों में कक्षाएं संचालित करें और प्राप्त फर्नीचर का उपयोग करें। कलेक्टर ने सभी प्राध्यापकों को निर्देश दिये कि वे महाविद्यालय नियमित आएं और विद्यार्थियों को अध्यापन कराएं। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को महाविद्यालय के रिनोवेशन के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। नवनिर्मित लायब्रेरी भवन को भी कलेक्टर ने चालु करने के निर्देश दिये। महाविद्यालय में संचालित हो रही स्मार्ट क्लास का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों और केमिकल की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित था।
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |