शाजापुर कलेक्टर ने चीलर जलाशय में निर्मित होने वाले नर्मदा इंटेकवेल का निरीक्षण

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा शाजापुर जिले में नर्मदा शिप्रा लिंक परियोजना से आने वाले नर्मदा जल के लिए जिला मुख्यालय स्थित चीलर जलाशय में बनने वाले इंटेकवेल तथा लाहौरी बड़ले पर बन रहे जलशोधन संयंत्र के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जल निगम राजगढ़ से आए प्रबंधक श्री एसके जैन ने मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा लखुंदर एवं चीलर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना की जानकारी दी। लखुंदर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना से शाजापुर के 51, शुजालपुर के 47 एवं कालापीपल के 109 इस तरह कुल 207 ग्रामों को जलशुद्धिकरण संयंत्र से कुल 38.60 एमएलडी तथा चीलर ग्राम समूह जलप्रदाय योजना से सुसनेर के 35, कालापीपल के 69, शाजापुर के 159, शुजालपुर के 121 इस प्रकार कुल 384 ग्रामों को जलशुद्धिकरण संयंत्र से 66.2 एमएलडी जल वितरित होगा। लखुंदर परियोजना में 1347.2 किलोमीटर तथा चीलर योजना में 2295.86 किलोमीटर पाईपलाईन प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर ने कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।


#collectorshajapur
#shajapur #MP
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |