आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों का एक युवक के साथ मारपीट करते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उज्जैन के आगर रोड पर ऑडी गाड़ी ट्रस्ट के अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वहां के सुरक्षाकर्मी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। हालांकि वहां के सुरक्षा प्रभारी जी जी पांडे को जब फोन लगाकर मामले में चर्चा करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया है । पता चला है कि युवक पर चोरी करने के आरोप भी लगाए गए हैं और चोरी के आरोप में युवक को वहां के सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ कर मारपीट की है। वही यह भी पता चला है कि घायल युवक मरीज का अटेंडर है।
चिमनगंज थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर ऑडी गाड़ी प्रशासन से चर्चा की जाएगी। हालांकि ऑडी गाड़ी अस्पताल की ओर से थाने पर अभी कोई शिकायत नहीं आई है। लगातार ऑडी गाड़ी मेडिकल कॉलेज में मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। आज फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।