‘तुम स्पेशल नहीं हो, जो दोबारा जिंदा हो जाओगे’, PoonamPandey ट्रेंड के बीच दिल्ली पुलिस का खास मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो जारी कर कहा कि वह जिंदा है और उनकी मौत नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा उसने लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए किया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग पूनम पांडे की खूब आलोचना कर रहे हैं। वहीं झूठी खबर फैलाने के आरोप में उनकी टीम के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। इसी बीच दिल्ली पुलिस भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग कंटेंट के जरिए लोगों से अपील करती रहती है। ऐसी ही एक पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए लिखा है, तुम स्पेशल नहीं हो, जो दोबारा जिंदा हो जाओगे।

बता दें कि, #PoonamPandey ट्रेंड के बीच दिल्ली पुलिस की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दिल्ली पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर खास सलाह दी है। पूनम पांडे के मामले को ध्यान में रखकर ये पोस्ट किया है। पुलिस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हां हां, इधर-उधर मत देखो, तुम्हारी ही बात हो रही है।’ पुलिस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘तुम. हां तुम! तुम अंडरटेकर, मिहिर विरानी या स्पेशल केस नहीं हो! जो दोबारा जिंदा हो जाओगे। इसलिए हमेश हेलमेट, सीट बेल्ट लगाया करो!’

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘दिल्ली पुलिस ने पूनम पांडे को रोस्ट कर दिया।’ एक अन्य यूजर का कहना है, ‘ये कौन नया मीमर आया है। अरे ये तो दिल्ली पुलिस का पेज है।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘प्लीज पूनम पांडे के खिलाफ मामला दर्ज करें और कृपया अपना पेज एडमिन बदलें।’ चौथे यूजर का कहना है, ‘ये कौन नया मीमर आया है। अरे ये तो दिल्ली पुलिस का पेज है।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |