अकोदिया पुलिस ने दी दबिश,आधा दर्जन से अधिक जुंआरी धराए, हजारों रूपये. जब्त

अकोदिया। अकोदिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दोपहर को झंडा चोक के समीप जुंआ खेल रहे सात आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने यहां अचानक पहुंचकर दबिश दी जिसके चलते आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि झंडा चौक के समीप कुछ लोग पैसे से हारजीत का दांव लगा रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह देवड़ा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने झंडा चोक के समीप जुए के अड्डे पर दबिश दी जहां कुछ लोग 52 ताश पत्तों से हार जीत का दांव लगा रहे थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों ओमप्रकाश पिता रामेश्वर राठौर 27 वर्ष, अकरम खां पिता अनवर खा 30 वर्ष, बंटी शर्मा पिता गोपीलाल शर्मा 33 वर्ष, हरीश कुशवाह पिता रामलाल कुशवाह 27 वर्ष, इशाक पिता रज्जाक खां 31 वर्ष, प्रेमनारायण पिता शंकरलाल चौहान 54 वर्ष व मनोज पिता शिवनारायण जाधव सभी निवासी अकोदिया को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2 हजार 950 रू. व जुंआ सामग्री जब्त की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |     सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |