अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपीगणों को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1.230 kg मादक पदार्थ गांजा , एक मोटर साइकिल सहित 52,000 रुपए का मशरूका किया जप्त

राजगढ़-
थाना ब्यावरा (शहर), जिला राजगढ़ जिला पुलिस कप्तान श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही को प्राथमिकता से लेकर जिले की पुलिस टीमों को निर्देशित कर लगातार धरपकड़ व कारवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मुखबिरों को लगातार इस तरह के अवैध गोरखधंधे में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए उनसे संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें काम पर लगाया गया है।
एसडीओ(पी) ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना ब्यावरा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अबैध मादक पदार्थ के विक्रय और परिवहन पर लगाम कसने हेतु थाना प्रभारी ब्यावरा(शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में एक पुलिस टीम गठित की गई है एवं विश्वास पात्र मुखबिर लगाये गये हैं।
दिनांक 26.08.2022 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सुठालिया तरफ से गांजा (मादक पदार्थ ) लेकर मोटर साइकिल से ब्यावरा आ रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा कोलू भैरु मंदिर के पास सुठालिया रोड पर पहुँचकर इंतजार किया जो थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक ब्यक्ति मो. सा. से आया जिसे टार्च के उजाले में घेराबंदी कर पकड़ा। जिसने अपना नाम दयाराम यादव उम्र 50 साल निवासी बांडी खाली ब्यावरा का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कब्जे से 1 किलो 230 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,000 रूपये का मिलने से मौके पर विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी दयाराम यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध के बारे में पूछताछ पर नारायण गोड़ निवासी ब्यावरा से खरीदना बताया । बाद पुलिस टीम को उक्त आरोपी की तलाश में रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी नारायण गोड़ को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। बाद आरोपियों के विरूद्ध थाना ब्यावरा (शहर) में अपराध क्रमांक 490/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि. जगदीश गोयल, सउनि. गुलाबचंद धाकड़, आर. 850 वीरेंद्र कुशवाह, आर. 656 संदीप दांतरे, आर. 940 योगेंद्र सिंह राजपूत, आर. 955 रिंकेश धाकड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |