अमेरिका जाकर स्टडी करने वाले छात्रों को बड़ा झटका, नए सेशन की फीस 30% बढ़ाई

अमेरिका जाकर पढ़ाई करने वालों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, अमेरिका के कॉलेज-यूनिवर्सिटी ने अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन के फीस में 30 फीसदी इजाफे का ऐलान किया है। जिससे अब अमेरिका में पढ़ना और महंगा हो जाएगा। बता दें कि कैलिफोर्निया और स्टेनफेर्ड यूनिवर्सिटी ने पहले ही फीस बढ़ा दी है। इस फैसले से अब सवा तीन लाख भारतीय छात्र प्रभावित होंगे।’

क्यों बढ़ाई फीस
इस पर यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया का कहना है कि राष्ट्रपति ने टीचिंग स्टाफ का वेतन 972 रुपए प्रति घंटे से बढ़ाकर 1215 रु. किया है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की फीस बढ़ाकर फंड की भरपाई की जा रही है।

वहीं, स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र का कहना है कि फीस 30% तक बढ़ाई है लेकिन स्कॉलरशिप में 5% का ही इजाफा किया है। बता दें कि भारत से आने वाले सवा तीन लाख छात्रों में से 6 हजार ही स्कॉलरशिप प्राप्त कर पाते हैं।

बता दें कि यहां हर साल लगभग 1 लाख नए भारतीय छात्र विभिन्न कॉलेज- यूनिवर्सिटी में आवेदन करते हैं। एक अनुमान के अनुसार फीस में इजाफे के बाद प्रत्येक भारतीय छात्र पर डिग्री के दौरान लगभग 10 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

 बता दें कि इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा था कि वह भारतीय छात्रों के लिए छात्र वीज़ा नियुक्तियों की संख्या कम से कम 30 प्रतिशत बढ़ाने की योजना बना रहा है। चूंकि भारत अमेरिका में छात्रों को भेजने वाले अग्रणी देशों में से एक बन गया है, इसलिए भारतीयों के लिए अमेरिकी छात्र वीजा नियुक्तियों में वृद्धि की जाएगी ताकि अधिक से अधिक छात्र विदेश में पढ़ सकें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |