शासकीय महाविद्यालय मक्सी में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर लगाया गया

मक्सी,, के
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में दिनांक 21 दिसंबर को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के तत्वाधान में एक विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र जी देवड़ा जिला नयायाधीश शाजापुर, श्री फारुक अहमद फारुकी लीगल एडवाइजर शाजापुर थे । विशेष अतिथि महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष श्री अखिलेश जी मंडलोई थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले ने की। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहार के माध्यम से महाविद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया । कानूनो के संबंध में जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र जी देवडा द्वारा बहुत ही रोचक एवं सरल रूप में कई कानूनी अधिनियम एवं विभिन्न कानूनों के बारे में समझाया गया । जिनमें घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम ,भरण पोषण अधिनियम , दहेज निषेध अधिनियम आदि के विभिन्न बारीक पहलुओं की जानकारी दी । विद्यार्थियों को पढ़ने के साथ कुछ नया करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। न्याय प्रक्रिया के संबंध में बच्चों की जिज्ञासा का समाधान भी उन्होंने किया।श्री फारुख अहमद फारुकी जी ने विधिक सेवा प्राधिकरण ,उसकी कार्य शैली को विस्तार से जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य को बताया कि इसके द्वारा समाज के हर वर्ग को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान की जाती है ,ताकि निर्धन ,अनपढ़ को भी न्याय मिल सके। यह हर जिले में उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन डा अपर्णा जैन व गौरव ने किया। इस अवसर पर आई क्यू ऐ सी प्रभारी प्रो मीनू गजाला खान ,डॉ सौदान सिंह मकवाना ,डॉ विनीता परमार , श्रीमती प्रिया सिंह श्री हेमंत डबरिया, श्री चिराग नाथ योगी ,श्री राहुल कुमरावत, मदनलाल, जगदीश देवड़ा आदि महाविद्यालयीन स्टॉफ के अतिरिक्त गोतम ,मुकीम, अंशु, भैरु
सिंह ,भूपेंद्र,दिव्या,योगिता जया नमिता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। आभार प्रोफ़ेसर लाखन सिंह कुशवाह ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |