शासकीय महाविद्यालय मक्सी में रक्त परीक्षण शिविर लगाया

मक्सी,,
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में दिनांक 15 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एक रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही एड्स जागरुकता पर पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मक्सी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपाल मकवाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,झोंकर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गजराज सिंह राठोर , ग्राम झोंकर के उपसरपंच श्री मधुसूदन जी एवं श्री कैस मोहम्मद थे। इसके अतिरिक्त रक्त परीक्षण शिविर को संपादित करने के लिए उनकी टीम के सदस्य श्री कल्याण जी पाटीदार, श्री कैलाश जी पाटीदार व सुश्री सोनू परमार आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले ने की। कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहार के माध्यम से महाविद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया । एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉक्टर गोपाल मकवाना ने कहा कि एड्स एच आई वी ह॒यूमन इम्युनोडिफिशियेन्सी वायरस से होता हे जिसके कारण शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है । डॉ गजराज सिंह राठोर ने एड्स की चिकित्सा के संबंध में बच्चों की जिज्ञासा का समाधान किया।श्री कैस मोहम्मद ने रक्त परीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डा अपर्णा जैन ने किया। महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, साथ ही ग्रामवासियों एवं स्टाफ द्वारा रक्त परीक्षण करवाया गया। ग्राम वासियों द्वारा इस की सराहना की गई । पोस्टर प्रदर्शनी को सराहते हुए अतिथियों डॉ गोपाल मकवाना, डॉ गजराज सिंह राठोर व श्री कैस मोहम्मद द्वारा प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान हेतु पोस्टरों का चयन भी किया गया। इस अवसर पर प्रो लाखन सिंह कुशवाह ,डॉ सौदान सिंह मकवाना ,डॉ विनीता परमार , श्रीमती प्रिया सिंह श्री हेमंत डबरिया, श्री राहुल कुमरावत, मदनलाल, जगदीश देवड़ा आदि महाविद्यालयीन स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व ग्रामीण जन उपस्थित थे। यह जानकारी रासेयों अधिकारी प्रो मीनू गजाला खान ने प्रदान की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |