शाजापुर में चाइना डोर से श्वास नली तक कटा गला: बाइक चलाते वक्त हादसा, मक्सी मे खुले आम बिक रही चाहना डोर

शाजापुर में चोरी छिपे बिक रही चाइना डोर

शाजापुर में चाइना डोर से एक शख्स का गला श्वास नली तक कट गया। वह खून से लथपथ खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। डांसी मोहल्ले के रहने वाले शानू खान (58) बेरछा रोड पर बाइक से निकल रहे थे। यहां बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान शानू खान पतंग की चाइना डोर में उलझ गए। उनका गला कट गया। काफी खून बहने लगा। खुद को संभालते हुए शानू बाइक से जिला अस्पताल पहुंचे।

जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन ने बताया, शानू के गले की चार लेयर कट गई थीं। इसमें श्वास नली भी शामिल है। माइनर ऑपरेशन किया गया है। अब वह खतरे से बाहर है।
शानू का गला चार लेयर तक कटा था, उनका माइनर ऑपरेशन किया गया है।

चोरी छिपे बिक रही चाइना डोर-
शहरवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर की बिक्री हो रही है। जिला प्रशासन इस पर रोक नहीं लग पा रहा है। दिसंबर से जनवरी महीने के बीच चाइना डोर से जख्मी होने के मामले जिला अस्पताल में आते ही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |