Shajapur ~तिरंगा अभियान जागरूकता रैली के आयोजन को लेकर -काजी साहब की समाजजनों से अपील,होगा बड़ा आयोजन

शाजापुर जिला मुख्यालय पर लगातार तिरंगा अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकालने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में मुस्लिम समाज के द्वारा भी आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी इसको लेकर एक जरूरी एलान भी जारी हुआ है साथ ही शहर काजी साहब का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्होंने सभी समाज जनों से अपील की है
👇काजी साहब के एलान का वीडियो👇

👇👇
_*🎙️ज़रूरी एलान🎙️*_
==============
अस्सलामु अलैकुम,
तमाम मुस्लिम समाज के मौअज्जिज़ हज़रात को इत्तेला दी जाती है कि तारीख़ 12 अगस्त 2022 बरोज़ जुमा को दोपहर 2:30 बजे शाही जामा मस्जिद बादशाहीपुल से आज़ादी की 75 वीं सालगिरह के मौक़े पर जनाब शहर काज़ी साहब और शहर शाजापुर के तमाम मौअज्जिज़ उलेमा हज़रात के साथ सभी ज़िम्मेदारों की रहबारी में *तिरंगा यात्रा* निकाली जाने का तय किया गया है।
मुल्क़ की शान और एहतराम के लिए निकलने वाली इस *तिरंगा यात्रा* को क़ामयाब बनाने के लिए मुस्लिम समाज की एक *मीटिंग आज तारीख़ 10 अगस्त 2022 बरोज़ बुध को बमुक़ाम मस्जिद बैतुल हम्द ईदगाह रोड़ वारसी कॉलोनी में वक़्त 2 बजे रखी गई है।
लिहाज़ा तमाम समाजजनों से गुज़ारिश है कि इस मुल्क़ी फरीज़े को शानदार तरीक़े से अमल में लाने के मशवरे में ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शिरक़त कर अपनी क़ीमती राय पैश करें और 12 अगस्त को निकलने वाली *तिरंगा यात्रा* को बेइंतहा क़ामयाब बनायें। एक गुज़ारिश ये भी है कि समाज का कोई भी भाई इस बात का बूरा न माने कि उन्हें निजीतौर पर ख़बर नही की गई या फ़ोन नही लगाया, हमारे लिए समाज के तमाम हज़रात मौअज्जिज़ हैं। इस मैसेज को ही पर्सनल और इस प्रोग्राम को अपना व समाज का मानकर पूरे ख़ुलुस के साथ *कल 10 अगस्त को तैयारी की मीटिंग और 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा में शिरकत फ़रमायें।*
*आपका*
हाजी नईम क़ुरैशी, पत्रकार
9425083123

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |