Shajapur हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शाजापुर में हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन, देखें बड़ी खबर,विस्तृत कवरेज

शाजापुर- हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह वकील सा., नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, यात्रा प्रभारी नोडल एवं कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बाराम कराड़ा, होमगार्ड कमांडेंट विक्रम सिंह मालवीय रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदोरिया तहसीलदार सुनील जायसवाल नगर पालिका शाहजहांपुर सीएमओ राकेश चौहान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह के सदस्य सहित गणमान्य नागरिकगण भी शामिल हुए।
👇खबर की 👁️वीडियो यह देखें👇

रैली प्रात: 11.30 बजे स्थानीय स्टेडियम से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड होते हुए चौक बाजार, सोमवारिया, मगरिया, बालवीर हनुमान मंदिर होते हुए बस स्टेण्ड पर समाप्त हुई। रैली में लगभग 5 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली में बोहरा समाज का हाकीमी बेण्ड भी शामिल हुआ। विभिन्न संगठनों ने रास्ते में रैली का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।

रैली के समापन पर राज्यमंत्री श्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर में उत्साह पूर्वक आयोजित ऐतिहासिक रैली को नागरिकगण याद रखेंगे। पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साहित है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारा देश शक्तिशाली कैसे बने और विश्व के मानचित्र पर हम विश्वगुरू बनकर उभरे यह हमारा लक्ष्य है। हमारे क्रांतिकारी महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर बलिदान दिया है, जिसे हम भूल नहीं सकते है। पूर्व में भी भारत देश सम्पन्न एवं विश्वगुरू था और सोनी की चिड़िया कहलाता था, किन्तु भारत को दुनिया के लुटेरो ने लूट कर पराधीन बना लिया था। पराधीनता को हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया है। हमारा देश फिर से शक्तिशाली बनकर उभरे इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज प्रोटोकाल के साथ फहराने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने तिरंगा ध्वज फहराने के नियमों में बदलाव किया है। अब घरों में फहराने वाला ध्वज को रात्रि में उतारने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि यह आयोजन स्वत: स्फूर्त है, जिसमें सभी ने एक आग्रह पर बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में शामिल होने के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर पूरा देश आजादी का उत्सव मना रहा है। शाजापुर जिले का यह प्रयास देश में अपना स्थान बनायेगा। रैली में उत्साह के साथ भाग लेना एक गौरव की बात है। आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराए। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए विगत 19 जुलाई से रिले तिरंगा रैली निकाली गई है, जोकि जिले की हर ग्राम पंचायतों में जाकर लोगो को जागरूक कर रही है। यह रिले तिरंगा रैली 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयेगी। इस रैली का स्वागत सभी नागरिक बढ़- चढ़ कर करें। ग्रामीण क्षेत्रो में रिले तिरंगा रैली को अच्छा प्रतिषाद मिल रहा है। इसमें ग्रामीणजन बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। रैली में शामिल होने के लिए सभी अतिथियों एवं संगठनो के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों, शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्व सहायता समूहो के सदस्यो सहित गणमान्य नागरिकगणों आदि का अ‍नुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश ने आभार व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |