अमेरिका: अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रतिबंध आदेश को किया बहाल, जानें क्या है पूरा मामला?

न्यूयॉर्कः अमेरिका में न्यूयॉर्क की एक अपीली अदालत ने बृहस्पतिवार को उस आदेश को बहाल कर दिया, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दीवानी धोखाधड़ी मुकदमे में एक कर्मी को बदनाम किए जाने के बाद अदालत के कर्मचारियों के बारे में टिप्पणी करने से रोक दिया गया था। एकल अपीली न्यायाधीश द्वारा सुनवाई के दौरान आदेश पर रोक लगाने के दो सप्ताह बाद चार-न्यायाधीशों की पीठ का यह निर्णय आया है।

न्यायाधीश की कानूनी क्लर्क के बारे में ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के बाद न्यायाधीश आर्थर एंगोरोन ने तीन अक्टूबर को प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पोस्ट में क्लर्क के निजी जीवन के बारे में निराधार आरोप लगाए गए थे। न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के मुकदमे की सुनवाई के दूसरे दिन ट्रंप ने यह पोस्ट किया था। जेम्स ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने कर्ज लेने और सौदे करने के लिए वित्तीय विवरणों में अपनी संपत्ति को बढ़ा-चढ़ाकर बताया। ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

एंगोरोन ने बाद में प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन करने के लिए ट्रंप पर 15,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। उन्होंने ट्रंप के वकीलों पर भी यह आदेश लगाया क्योंकि उन्होंने क्लर्क एलीसन ग्रीनफील्ड की भूमिका को लेकर पीठ पर सवाल उठाया था।

ट्रंप के वकीलों ने एंगोरोन के खिलाफ मुकदमा दायर कराया, जिसमें उनके प्रतिबंध आदेश को अधिकार के दुरुपयोग के रूप में चुनौती दी गई। उन्होंने अनुच्छेद 78 नामक कानून के तहत न्यायाधीश पर मुकदमा दायर कराया, जो कुछ न्यायिक निर्णयों के संबंध में मुकदमा चलाने की अनुमति देता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |