शाजापुर- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान हेतु *जिला पुलिस शाजापुर द्वारा पुलिस लाइन शाजापुर से आज दिनांक 2 अगस्त 2022 दिन मंगलवार प्रातः 11:00 बजे जन जागृति हेतु बाइक रैली* निकाली गई ।
रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग फव्वारा चौक, नई सड़क,बड़ा चौक, छोटा चौक, किला गेट,महुपुरा, धोबी चौराहा,टंकी चौराहा से होकर पुलिस लाइन में समापन हुई।
रैली के दौरान जिला कलेक्टर महोदय *श्री दिनेश जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर* ने जिले की समस्त जनता से देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को अपने घर पर तिरंगा फहराने एवं हर घर तिरंगा अभियान को पूर्णरूपेण सफल बनाने हेतु अपील की।
👇खबर की वीडियो यहा देखें👇
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तेज सिंह बघेल, जिला जेल अधीक्षक महोदय श्री गोपाल सिंह गौतम, होमगार्ड सेनानी श्री विक्रम सिंह मालवीय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, कार्यपालन यंत्री श्री केसी भूतड़ा(पी आई ओ), अ.अ.पुलिस(शाजापुर) श्रीमती दीपा डोडवे, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, कोतवाली थाना प्रभारी श्री अवधेश कुमार शेषा, लालघाटी थाना प्रभारी श्री केके चौबे, महिला थाना प्रभारी सुश्री पार्वती गौड़,यातायात थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र सिंह राजपूत,पुलिस लाइन सूबेदार सुश्री सीमा मौर्य, सुश्री दीपिका डाबर,श्री सोनू वर्मा, रवि वर्मा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया के साथी एवं उत्क्रष्ट विद्यालय के छात्र, उपस्थित रहे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :