फिल्म की रिलीज से पहले क्या पत्नी शिल्पा से अलग हुए राज कुंद्रा? ट्विटर पर की अनाउंसमेंट

कई बार बॉलिवुड स्टार्स को अपनी फिल्में चलाने के लिए कई तरह के पैतरें अपनाने पड़ते हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी लगता है यही रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने अपनी बायोपिक यूटी69 (UT69) के जरिए  एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया हे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हाे चुका है, जिसके बाद से ही राज चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया।

दरसअल इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि राज कु्ंद्रा ने कैसे जेल में दिन काटे थे और उस दौरान उनके पूरे परिवार को क्या- क्या सहना पड़ा था। इस फिल्म के ट्रेलर के दौरान शिल्पा के पति ने लोगों से कहा था कि “मुझे जो बोलना है बोलो, लेकिन मेरे बच्चे मेरी बीवी और मेरी फैमिली पे मत जाओ यार उन्होंने क्या बिगाड़ा है आपका। इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे।  एक तरफ वह अपने परिवार के लिए रो रहे हैं, दूसरी तरफ उन्होंने पत्नी से अलग होने की घोषणा कर दी है।

PunjabKesari
राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये ऐलान कर लोगों को झटका दे दिया । उन्होंने अपने पोस्ट  में लिखा-  ‘हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय के दौरान हमें समय दें।’  इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी पोस्ट की। अब जाहिर है कि इस तरह का पोस्ट पढ़कर तो लोग हैरान ही होंगे। वैसे तो इसमें किसी को मेंशन नहीं किया गया है, लेकिन फैन को लगने लगा है कि शिल्पा और राज अलग हो रहे हैं।

हालांकि शिल्पा की ओर से इसे लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।  कुछ लोग इसे प्रमोशनल बता रहे हैं। याद हो कि कुछ दिन पहले राज ने फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- शुरुआत में वो थोड़ा घबरा रही थी लेकिन बाद में उसने अपना मन बदला और मुझे सपोर्ट किया। राज ने बताया कि शिल्पा को लग रहा था कि ये फिल्म नहीं बन पाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |