कंगना रनौत का क्रिकेटर्स पर बड़ा बयान ‘बॉर्डर पर सैनिक लड़ रहे और हमारे खिलाड़ी पाकिस्तानियों को गले लगा रहे’

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बड़बोलेपन से सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल, कंगना ने बाॅलीवुड के बाद अब क्रिकेटर्स पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस के प्रमोशन के दौरान पाकिस्तान और चीन से दुश्मनी पर बात की।

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा, हमारे सैनिक सरहदों पर हमारे लिए लड़ते हैं। मैं अभी टीवी पर कोई डिबेट देख रही थी। उसमें हमारे सैनिक पूछ रहे थे,  बॉलीवुड अपनी दोस्ती निभा रहा है। अपनी फिल्मों के जरिए पाकिस्तान और चीन के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर रहा है। क्रिकेटर्स, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को गले लगा रहे हैं। तो क्या पाकिस्तान से सिर्फ मेरी ही दुश्मनी है? किसी और की पाकिस्तन से कोई दुश्मनी नहीं है?

कंगना ने कहा,  हमने फिल्म बनाई है तेजस इस फिल्म में हमने सैनिकों की भावनाओं को हाईलाइट करने की कोशिश की है। हमने दिखाया है कि जब एक सैनिक सरहद पर लड़ रहा होता है तब इन सब चीजों की वजह से उसका मनोबल कैसे गिरता है

कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होते हैं। जब हमारे सैनिक पाकिस्तान में घुस कर एयरस्ट्राइक करते है तो यहां कहा जाता है कि  स्ट्राइक तो हुई ही नहीं थी। इस सब चीजों से सैनिकों का मनोबल कमजोर होता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मानसून की एंट्री से पहले MP में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी, जानिए मौसम का हाल     |     सिंगरौली में जमीन फर्जीवाड़ा,गुमशुदा मां की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया और करा ली जमीन की रजिस्ट्री     |     हरदा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक्सीडेंट का रूप देने सड़क पर फेंका था शव     |     नशे के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल डोडाचूरा के साथ राजस्थान का तस्‍कर गिरफ्तार     |     गुना में कचरा फेंकने जा रही महिला को बिजली के कटे तार से लगा करंट, हुई मौत     |     गले में फंसे सिक्के को निकलवाने दिल्ली से छतरपुर आए परिजन, बगैर ऑपरेशन डॉक्टर ने बच्ची की बचाई जान     |     कुएं में मिली 17 साल की लड़की की लाश, फैली सनसनी     |     बुर्के की आड़ में चोरी ! खंडवा में महिला ने नकाब पहनकर चुराए लाखों के गहने, सीसीटीवी में हुई कैद     |     MP-छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और मजबूत, अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ये होगा फायदा     |     सीवर टैंक में डूबने से बच्ची की मौत…अपार्टमेंट के लोगों ने शव लेकर निकाला मार्च, मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप     |    

preload imagepreload image