मक्सी,”स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत रोजवास टोल प्लाजा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर अजिताभ झा टोल प्लाजा प्रबंधक दीपक पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई आपको बता दे
ब्यावरा-देवास हाईवे प्राईवेट लिमिटेड व्दारा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा १५ सितम्बर से ०२ अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। उसी क्रम में दिनांक ०१ अक्टूबर -२०२३ को “स्वच्छता ही सेवा” Garbage free India का सन्देश देते हुए सुबह १० से ११ बजे तक श्रमदान हेतु परियोजना प्रबन्धक श्री अजिताभ झा व्दारा रोजवास टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबन्धक श्री दीपक पाण्डेय को टीम का नेतृत्व देकर विशेष अभियान चलावाया गया। जिस क्रम में टोल प्लाजा के परिसर की सफाई, ट्रक- ले बाँय की सफाई, बस -ले बाँय की सफाई और साफ सफाई वास्ते रैली का आयोजन कर लोगो को जागरुक किया गया। जिसमें अनिल सिंह, पुनित, सुधांशु तिवारी, बिजेन्द्र तथा सभी कर्मचारियो द्वारा श्रमदान किया गया।



