शांति ओर सोहार्द से मनाए त्योहार- SDOP श्री चौहान ने मक्सी में कहा, टीआई भीम सिंह बोले तैयारियां पूरी है

मक्सी,,
सभी नागरिक गण शांति और त्योहार सौहार्द के साथ आने वाले त्योहार मनाए एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए एकता और भाईचारे के साथ रहे पुलिस और प्रशासन हमेशा तत्परता के साथ आपके साथ खड़ा रहेगा हम कानून व्यवस्था के लिए मजबूती से सभी प्रकार की तैयारी करे हुए हैं । आम नागरिकों में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में कानून के प्रति भय हो यही हमारा प्रयास रहता है । जो व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी यह बात मक्सी पुलिस थाने पर रविवार को आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में हाल ही में जिले में पदस्थ हुए नवनियुक्त एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने कहीं बैठक को संबोधित करते हुए टी आई भीम सिंह पटेल ने कहा कि मक्सी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूर्ण रूप से अलर्ट है और सभी त्योहार शांति और सोहार्द के साथ संपन्न करवाए जाएंगे आम जनों के साथ लगातार पुलिस संवाद कर रही है अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई अभी की जा रही है इस दौरान बेरछा की नयाब तहसीलदार भी मक्सी के नायाब तहसीलदार की अनुपस्थिति में प्रशासन की ओर से मौजूद रही। बैठक में मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह पटेल, हिंदू उत्सव समिति से डॉक्टर रवि पांडे ,।मोहर्रम कमेटी सदर अबरार मेंव अनीश भाई मेव हरीश भावसार , वासिल खान के साथ त्योहारों में समितियां के पदाधिकारी और नागरिक गण मौजूद रहे।
आपको बता दे मक्सी में पूर्व में त्योहारों को शांति से सम्पन्न करवाने के लिए पूरे जिले का बल लगता था लेकिन हाल ही में संपन्न हुई शाही सवारी को मक्सी थाने के टीआई भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |