आयात निर्यात नीति किसान हित में हो, शाजापुर में भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में बोले अखिल भारती अधिकारी विट्ठल जी दुधात्रा

पूरा वीडियो यहा देखे👇👇

शाजापुर- आज दिनांक 24 जुलाई 2022 वार रविवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिकारी श्री विट्ठल भाई दुधवा जूनागढ़ गुजरात से मालवा गव प्रांत के शाजापुर जिले के प्रवास पर रहे
कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर दुपाड़ा रोड शाजापुर के सभा हाल में रखा गया
उनके साथ मालवा प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद जी सूर्या मालवा प्रांत महामंत्री एवं जिला प्रभारी रमेश दांगी मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी
एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मोहन जी चौधरी उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनश्याम जी पाटीदार ने की
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर ध्वज लगाकर जय घोष करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी द्वारा
बाहर से आए अतिथियों का स्वागत सत्कार कर पगड़ी बांधी गई एवं राज राजेश्वरी माता का प्रतीक चिन्ह भेंट
किया गया
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारती विट्ठल भाई दुधात्रा जी ने बताया कि किसान संघ की सक्रियता बढ़ाना है तो नए कार्यकर्ता को संगठन के आयामों कार्यों की योजना बना कर जवाब दे देना होगी तभी जाकर देश के समस्त किसानों तक भारतीय किसान संघ के उद्देश्यों को मूल रूप दिया जा सकता है देश के किसानों एवं खेती का सर्वांगीण विकास ही संगठन का उद्देश्य के लिए ग्राम समिति को सक्रिय करना होगा ताकि आगे आने वाली समय में सभी फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव बनाया जा सके
अखिल भारती स्तर पर पारित प्रस्ताव की जानकारी दी जिसमें आयात निर्यात नीति किसान के हित में हो एवं वाणिज्य मंत्रालय एवं कृषि मंत्रालय के सलाह से ही किसी भी कृषि उत्पाद का आयात निर्यात करें वर्तमान में शाजापुर जिले में प्याज और लहसुन का भारी मात्रा में स्टॉक है सरकार अपना ध्यान आकर्षित कल निर्यात को बढ़ावा दिया जाए
किसानों को दी जाने वाली केंद्र एवं राज्य द्वारा किसान सम्मान निधि की वर्तमान राशि को बढ़ाया जाए क्योंकि देश मैं किसानों को खेती में लगने वाला खर्च भारी मात्रा में बढ़ चुका है
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता जिला मंत्री सवाई सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह गुर्जर कोषाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम जी धनगर जिला सह मंत्री अनिल पाटीदार सा मंत्री देवनारायण जी परमार जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित नागर सदस्य रामचंद्र धनगर सुजालपुर तहसील अध्यक्ष चंदर सिंह सिसोदिया कालापीपल तहसील अध्यक्ष राधेश्याम जी मीणा शाजापुर तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार तहसील अध्यक्ष भागीरथ सिंह तोमर अवंतीपुर बड़ोदिया तहसील अध्यक्ष हंसराज जी उपलदिया जिला सदस्य प्रेम नारायण जी वर्मा जिला सदस्य भारत सिंह नाहर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |