पंजाब में लहराया यूसीमास मक्सी का परचम अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु जाएंगे मलेशिया

मक्सी। यूसीमास भारत द्वारा 22 वीं राष्ट्र स्तरीय अबेकस एंड मेन्टल अरिथमेटिक कॉम्पिटिशन 2 सितंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, पंजाब में आयोजित की गई । संस्था के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यो से लगभग 5000 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपना मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालो को चुटकी में हल करने का अद्भुत कौशल दिखाया । प्रतियोगिता मे नगर की अधिकृत संस्था श्री अबेकस एकेडमी के 11 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता 5 चरणों में संपन्न हुई, जिसके प्रत्येक चरण में 980 विद्यार्थियों ने एक साथ प्रश्न-पत्र हल किया । प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न पूछे गए, जिसमे जोड़-घटाव, गुणा-भाग के प्रश्नों का समायोजन रखा गया था ।

प्रतियोगिता से प्राप्त परिणामों में
रिधिमा / सुनील देथलिया फर्स्ट रनर-अप, ज्योतिराज / जितेंद्र मंडलोई सेकंड रनर-अप, वेदिका / हरिनारायण मंडलोई, हिमांशु / लोकेश देथलिया, सोनल / राजेश मंडलोई थर्ड रनर-अप
नैतिक / राहुल शिवहरे, अनुराग / रवींद्र पटेल, अभिनंदन / दिपेश मंडलोई फोर्थ रनर-अप रहे। वहीं श्री पटेल, राजधर देथलिया, आयुष्मान पटेल मेरिट सूचि में स्थान बनाया। संस्था के कोर्स इंस्ट्रक्टर अतुल सर ने बताया कि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को ट्रॉफियां एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए साथ ही यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी यूसीमास कि इसी वर्ष मलेशिया में होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। 

नगर आगमन पर विजेताओ का भव्य स्वागत

राष्ट्र स्तर पर नगर का नाम रोशन करने वाले छात्रो,अभिभावको एवम् शिक्षक का नगर आगमन पर संस्था एवम् नगर के गणमान्य नागरिको द्वारा मक्सी रेल्वे स्टेशन पर पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया।

फोटो: राष्ट्रीय स्तर के विजेता, अभिभावक एवं शिक्षक

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |