देवास, जेल में महिला बंदिया द्वारा बनाई गई राखियों को जेल अधीक्षक ने कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय को भेंट की

देवास
—
जेल में बंदी महिला बंदियों द्वारा बनाई गई राखियां, परिसर में लगाए बिक्री के स्टॉल
—–
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टॉल से खरीदी राखी
—
देवास जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को उनकी बहनें बांधेगी राखी
जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनकी बहनों से राखी बांधवाने के लिये जेल मुख्यालय मप्र द्वारा जेल प्रशासन को निर्देश जारी किये गये हैं। जारी निर्देशों के अनुक्रम में जिला जेल देवास प्रशासन द्वारा जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को राखी बांधने के लिये प्रात: 8.00 से दोपहर 12.00 बजे तक एवं निरूद्ध महिला बंदियों के द्वारा बाहर से आने वाले उनके भाईयों को राखी बांधने का समय दोपहर 12.00 से 1.00 बजे तक का निर्धारित किया है। निरूद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिये उपस्थित होने वाले परिजनों को उनके मूल पहचान-पत्र व उसकी एक छायाप्रति के साथ जेल पर निर्धारित समय में उपस्थित होना होगा। जेल प्रशासन द्वारा जेल के अंदर केवल 100 ग्राम तक मिठाई एवं राखी ही लाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त पूजा की थाली, हल्दी, कुमकुम, चावल जेल पर ही उपलब्ध करवायें जाएंगे। इसके अतिरिक्त परिजनों से जेल प्रशासन द्वारा सहयोग की अपेक्षा करते हुए जेल पर अनावश्यक प्रतिबंधित सामाग्री नहीं लाने की अपील की गई है।
जेल में बंदियों द्वारा बनाई गई राखियां, सभी से खरीदने की अपील
जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे ने बताया कि जेल में निरूद्ध बंदियों द्वारा जेल में विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियॉं बनाई जा रही हैं। जिन्हें जेल प्रशासन के द्वारा बहुत ही कम दाम पर विक्रय किया जा रहा है। बंदी परिजन एवं अन्य नागरिक चाहे तो जेल परिसर से भी मनमोहक राखियॉं खरीद सकते हैं।
न्यायाधीशगणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भेंट
जेल में बंदी महिला बंदियों के द्वारा बनाई गई राखियों को जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे एवं उपअधीक्षक श्री अनिल दुबे के द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय को उपहार स्वरूप भेंट की गई। जेल परिसर में बिक रही राखियॉं जिला प्रशासन के विभिन्नि पदाधिकारियों के द्वारा उत्साह के साथ खरीदी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |