जिला देवास,खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में लगातार की जा रही है कार्रवाईयां

देवास
————–
आयुक्त खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल एवं कलेक्टर महोदय जिला देवास के आदेशानुसार, श्रीमती निर्मला सोमकुंवर अभिहीत अधिकारी जिला देवास के निर्देशानुसार आगामी रक्षाबंधन त्यौहार पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस हेतु मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दल द्वारा देवास में नमूना एवं निरीक्षण कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसके अंतर्गत दिनांक 28.08.2023 को श्री सुरेन्द्र ठाकुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा न्यू माहेश्वरी स्वीट्स स्टेशन रोड़ नगर निगम मार्केट देवास से मिल्क केक, पेढ़ा एवं आर.के. होटल उज्जैन रोड़ इटावा देवास से रसगुल्ला एवं सोनपपड़ी के लीगल सर्विलेंस नमूनें लिए गये। दिनांक 26.08.2023 को श्री कैलाश वास्केल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तहसील खातेगांव जिला देवास में जायसवाल ट्रेडर्स बरछा रोड़ खातेगांव से रतलामी सेंव, खट्टा मीठा मिक्चर, सोनपपड़ी, सोलंकी एजेंसी बरछा खुर्द खातेगांव से रतलामी सेंव, खट्टा मीठा मिक्चर, तीखा तड़का मिक्चर, द चाय स्टूडियो बस स्टेण्ड खातेगांव से सेंव (लूज) के लीगल एवं सर्विलेंस नमूनें लिए गये। इस प्रकार कुल 5 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 लीगल नमूनें एवं 5 सर्विलेंस नमूनें लिये गये। आगामी त्यौहार को देखते हुए मिलावटी से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |