उज्जैन: शादी की खबरों के बीच राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने बाबा महाकाल के किए दर्शन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्डा शादी से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए।  दोनों दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचे।  इशके बाद दोनों  मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया।

मंदिर के नियमानुसार राघव ने धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहनी हुई थी। कपल ने 30 मिनट तक मंदिर में बैठ कर शांति पाठ पूजन किया। राघव चड्‌ढा ‘जय महाकाल’ का जयकारा लगाकर रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं।

वहीं, पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की विशेष पूजा की और भक्ति लीन नज़र आए।  यहां के तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि परिणीति इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी है। परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले 25 दिसंबर, 2022 पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। इस दौरान वह  भस्म आरती में शामिल हुईं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों लव बर्ड बहुत जल्द राजस्थान में शादी करेंगे। फंक्शन में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बीवी ने इंस्टाग्राम पर ढूंढी पति के लिए गर्लफ्रेंड, शादी भी हुई फिर किया ऐसा हश्र, क्रिमिनल कपल का मकसद जान पुलिस भी रह गई दंग     |     तिरंगा फहराकर या तिरंगे में लपेटकर… ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया की बहन को याद आए विक्रम बत्रा     |     शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा     |     हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत; कई घायल     |     US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |