
शाजापुर, 12 जुलाई 2022/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के द्वितीय एवं अंतिम चरण में 13 जुलाई को नगरपालिका शुजालपुर एवं नगरपरिषद अकोदिया, पोलायकलां एवं पानखेड़ी में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज इन निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी नगरपालिका सीएमओ को मतदान दलों के लिए भोजन, ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के गली मोहल्लों में वाहनों से घूमकर क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिए तैनात किये गये निरीक्षकों को निर्देश दिये कि रात्री के दौरान संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस बल सजग और सतर्क रहें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रमसिंह मालवीय, आरआई श्री विक्रमसिंह भदौरिया, पोलायकलां में नायब तहसीलदार श्री कैलाश सस्त्या, कालापीपल में श्री अशोक सेन एवं सीएमओ प्रवीण सेन, शुजालपुर में सीएमओ श्रीमती निगहत सुल्ताना,अकोदिया में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले सीएमओ श्री रमेशचंद्र वर्मा सहित भी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पोलायकलां में प्राथमिक सहकारी संस्था में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 14 तथा शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 3 एवं 13, कालापीपल में शासकीय कन्या मावि में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 12 तथा सहारा पब्लिक स्कूल में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 11, शुजालपुर के एकीकृत शासकीय उमावि में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 8 एवं 9, प्राथमिक विद्यालय गश्तीपुरा में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 03 तथा अकोदिया में मॉडल कलस्टर शासकीय कन्या मावि में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 07 का निरीक्षण कर मतदान दलों से चर्चा की।

