मक्सी समीपस्थ ग्राम से। सुरजपुर से झरनेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा एवम कलश यात्रा सुरजपुर वासियों द्वारा निकाली गई जिसमे हज़ारों बहनों ने सर पर कलश लेकर बाबा झ्रनेश्वर का जल अभिषेक किया वही कावडियो ने भी बाबा का जल अभिषेक किया बता दे की सुरजरपुर ग्राम वासियों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई डीजे की धुन पर युवाओं की टोली थिरक रही रही कलश यात्रा झोंकर पहुंची वहा संतोष प्रजापति द्वारा चाय पिलाकर स्वागत किया उसके बाद कलश यात्रा आगे पहुंची जहा देवनारायण सेवा संघ क्षेत्र झोंकर द्वारा स्वागत किया वही केलोदिया परिवार ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया कावड़ यात्रा मक्सी पहुंची जहा अनेक जगह स्वागत हुवा पूरा गांव आज भक्ति मय दिखा कावड़ यात्रा में जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र गुरवाडिया भी सामिल होकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन लाभ लिया अंत में बाबा भोले नाथ के दर पर ग्राम वासियों ने एक भंडारे का आयोजन किया जिसमे हज़ारों भक्तो ने प्रशादी ग्रहण की