Box Office पर लगातार धमाल मचा रही ‘गदर 2’, 9वें दिन की कमाई में ‘पठान’ और ‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता शुरू हो गया लेकिन मूवी की कमाई पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा है। दर्शक सनी देओल की दमदार एक्टिंग के देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं। ‘गदर 2’ ने बड़ी तेजे के साथ 300 करोड़ का आकंड़ा भी पार कर लिया है। पठान के बाद सनी देओल की फिल्म इस आंकड़े पर पहुंचने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

9वें दिन 33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया 
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे शनिवार को गदर 2 की कमाई में 50 प्रतिशत के करीब जंप आया है। फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32-33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले के लगातार 6 दिन 30 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली गदर 2 एक बार फिर इस आंकड़े को पार कर गई है। कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो कमाई 335 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

‘पठान’ और ‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे
‘गदर 2’ ने दूसरे शनिवार को कमाई के मामले में ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘गदर 2’ ने दूसरे शनिवार को जितना कलेक्शन किया है, उतना बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ भी नहीं कर पाई थी। शाहरुख खान की ‘पठान’ ने दूसरे शनिवार को 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। अभी तक इस लिस्ट में ‘बाहुबली 2’ सबसे ऊपर थी जिसकी दूसरे शनिवार की कमाई 26 करोड़ से ज्यादा थी।

‘गदर 2’ के नाम हुआ रिकॉर्ड 
‘गदर 2’ ने इन दोनों बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे शनिवार को 30 करोड़ से ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड सनी देओल की फिल्म के नाम हो गया है। रविवार को अगर ‘गदर 2’ का कलेक्शन, शनिवार जितना भी रहा, तो इसकी टोटल कमाई 370 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा। इसके साथ ही फिल्म ‘पठान’ और ‘दंगल’ के बाद तीसरी सबसे कमाई वाली मूवी बन जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |