‘ले ना फोटो’…फैन पर भड़के सनी देओल, वीडियो देख लोग बोले- किस बात का घमंड है भाई

अभिनेता-नेता सनी देओल फिल्म ‘गदर-2′ के बाद अब एक और वजह से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कथित तौर पर अपने साथ तस्वीर खिंचाने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रसारित वीडियो में देओल एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं तभी एक प्रशंसक उनके करीब आता है और अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जब प्रशंसक को तस्वीर खींचने में वक्त लगता है तो नाराज दिख रहे अभिनेता पंजाबी में कहते हैं, ‘‘ले ना फोटो”। इससे दो दिन पहले देओल की एक और वीडियो आई थी जिसमें वह उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश करते हुए महिला प्रशंसकों द्वारा उन्हें छूने की कोशिश करने पर नाराज होते दिख रहे थे।

कई यूजर्स ने उनके इस रवैये की सोशल मीडिया मंच पर आलोचना की है तथा कुछ ने इसे हाल में रिलीज हुई ‘‘गदर-2” फिल्म की सफलता का नतीजा बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘‘सनी देओल का लहजा देखो। ‘ले ना फोटो’। लोगों को बॉलीवुड कलाकारों के पीछे भागना बंद करना चाहिए। उन्हें अकेले रहने दो। वे इस लायक नहीं हैं कि उन पर समय या ऊर्जा लगाई जाए।” एक अन्य ने ट्वीट किया, ‘‘सनी देओल भाई, तेरे में किस बात का घमंड है? सालों बाद एक फिल्म चली है, थोड़ा हम्बल (विनम्र) हो जा।” हालांकि, कुछ लोगों ने सनी देओल का समर्थन भी किया। एक यूजर ने लिखा, ‘‘कुछ लोग सेल्फी के लिए प्रशंसकों पर गुस्सा होते हुए तथा कुछ ‘मुझे छूओ मत’ कहते हुए उनका वीडियो शेयर कर रहे हैं। दोनों बार सनी देओल सही हैं और अपने निजता के अधिकार को बनाए हुए हैं। चूंकि वह विनम्र हैं तो आप सेल्फी लेने, गले लगाने तथा किसी भी चीज के लिए उनका पीछा नहीं कर सकते।”

देओल की ‘गदर-2′ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह ब्लॉकबास्टर फिल्म बन गई है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 261.35 करोड़ रुपए की कमाई  की है। अनिल शर्मा के निर्देशन वाली यह फिल्म देओल की 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘‘गदर : एक प्रेम कथा” का सीक्वल है जिसमें अभिनेता ने तारा सिंह की यादगार भूमिका निभाई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |