मक्सी नगर परिषद के कामगारों ने विश्राम गृह पर की जोरदार नारेबाजी

शहज़ाद खान मक्सी. रविवार को मक्सी विश्राम गृह पर सफाई कर्मचारी भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन मक्सी जिला शाजापुर ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संघ के आह्वान पर सफाई कर्मियों की 18 सूत्री मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया। 18 सूत्री मांगों को मक्सी नगर परिषद में कई बार लिखित व मौखिक रूप से दिया लेकिन आज तक मक्सी नगर परिषद ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। सफाई कामगारों ने अंतिम चेतावनी देते हुए अति शीघ्र मांगे पूरी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे हमारे सब्र का बांध  टूट चुका है अब और हमारी परीक्षा ना लो। यह बात कहते हुए जोरदार नारेबाजी की।

 क्या है 18 सूत्री मांगे…..

1- सफाई कामगारो को 2005 से पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाए।

2 – मध्य प्रदेश के समस्त नगर निगम व नगर पालिका एवं नगर परिषद में सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई भर्ती की जाए।

3 – मध्य प्रदेश में सभी नगर निगम नगर पालिका नगर परिषदों में सफाई कामगारों को जो आज दिनांक तक विनियमित सफाई मित्र संविदा अंशकालीन रोस्टर या आउट सोर्स पर है उन सभी को तत्काल नियमितीकरण स्थायीकरण का लाभ सफाई कर्मचारी वर्ग को दिया जाए।

4 – मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल में कार्य करते हुए स्वेच्छा सेवानिवृत्ती देकर अपने परिवार के किसी सदस्य को सफाई पद या योग्यता अनुसार उसकी नियुक्ति की जाए।

5 – मध्य प्रदेश के समस्त नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद में सफाई कामगारों मित्रों के पद से रोस्टर प्रणाली को सफाई कर्मचारी वर्ग के पद से शिथिल किया जाए।

6 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल  एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा भर्ती की जा रही है उसे समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए।

7 – मध्य प्रदेश के नगर पालिका नगर निगम में सफाईदार वर्ग के कर्मचारियों जो अन्य पदों पर कार्यरत हैं जैसे वाहन चालक सुपरवाइजर फायर हेल्पर इत्यादि उनके पद नाम के साथ समान पद समान वेतन का लाभ दिया जाए।

8 – मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदर्श क्रमिक संरचना 2014 को समाप्त किया जाए।

9 – मध्य प्रदेश में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारी को अलग-अलग प्रकार का वेतन भुगतान किया जाता है जो कि पूर्ण गलत है सभी का आज दिनांक के हिसाब से महंगाई को देखते हुए नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन भुगतान किया जाए जिससे परिवार का पालन पोषण हो सके।

10 – सेवानिवृत्त होने पर परिवार के आश्रित एक सदस्य को योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए।

11 – स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व सेनेटरी इंस्पेक्टर पदों पर सफाई कर्मचारी वर्ग से शिक्षित एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाए एवं सीधी भर्ती में सफाई दार जाति वर्ग को ही प्राथमिकता देकर समान पद समान वेतन दिया जाए।

12 – मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका नगर निगम व नगर परिषद के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारी पिता पति पत्नी में से सेवा में रहते हुए  आकस्मिक मृत्यु होती है तो उस परिवार के किसी एक बालक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

13 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा बजट प्रावधान के अंतर्गत चुंगी क्षतिपूर्ति राशि नगर निगम नगर पालिका को दी जाती है उसकी पुनः बहाली की जाए जिससे सफाई कर्मचारी को दी जाने वाली सुविधाओं में व्यवधान उत्पन्न ना हो।

14 – संचालनालय के पत्र क्रमांक स्था/एक/ 2000/5481  दिनांक 03/04 /2000 द्वारा सफाई कामगारों का वेतन प्रत्येक 5 तारीख तक भुगतान किए जाने संबंधी निर्देश प्रसारित किए गए हैं उक्त आदेश की नगर पालिका नगर निगम एवं नगर परिषद द्वारा अवहेलना की जा रही है समय पर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है आदेश का कड़ाई से पालन ना होने पर जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान जारी किया जाए।

15 – सफाई कामगारों के भविष्य निधि काटे जाने के संबंध में शासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसका नगर पालिका नगर परिषद एवं नगर निगम में पालन नहीं किया जा रहा है कई जगहों पर सफाई कर्मचारियों का भविष्य निधि कांटा नहीं जा रहा है और कई जगह काटा जा रहा है तो जमा नहीं किया जा रहा है ऐसी स्थिति में जवाब दें अधिकारी के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

16 – नगरों के विस्तारीकरण एवं बढ़ती जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर की सफाई हेतु कामगारो के पदों में बढ़ोतरी की जाए।

17 – मध्यप्रदेश में नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों से राष्ट्रीय त्योहारों पर सफाई कार्य करवाया जाता है जबकि नगर पालिका नगर निगम में अन्य विभागों के कर्मचारी को अवकाश प्रदान किया जाता है जो सफाई कर्मचारियों के प्रति अन्याय है यदि त्यौहार पर सफाई कर्मचारी से कार्य करवाया जाता है तो सभी सफाई कर्मचारियों को विशेष भत्ता प्रदान किया जाए।

18 – राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम की भर्ती मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी वित्त विभाग निगम गठित किया जाए।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रूपेश लावरे, उपाध्यक्ष नरेंद्र लावरे, संतोष लावरे कार्यवाहक अध्यक्ष राजू लावरे महामंत्री नितेश लावरे उर्फ बंटी, धीरज लावरे कोषाध्यक्ष रवि लावरे सुनील धौलपुरे मंत्री सुनील चौहान कुंदन लावरे संगठन मंत्री संजु रानवे राहुल मेहरौली प्रचार मंत्री कपूर रानवे आकाश गोदावरी संयुक्त मंत्री भगवान सिंह यादव सूरज लावरे आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |