सना खान के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, शेयर किया वीडियो

पिछले काफी दिनों से बेहतरीन एक्ट्रेस सना खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब एक्ट्रेस के घर में किलकारियां गूंज उठी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सना ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया है।’ जैसे ही ये गुड न्यूज सना ने शेयर की, वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उन्हें भर-भर कर बधाइयां दी। हर कोई सना और उनके बच्चे की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगता नजर आ रहा है। बता दें कि सना ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी रिवील की थी।

अपनी प्रेग्नेंसी में वे रमजान के दौरान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी नजर आई थीं। बता दें कि सना ने अचानक निकाह कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। साल 2020 में लॉकडाउन के बाद उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर खुलासा किया कि उन्होंने अनस सैयद के साथ निकाह कर लिया है। इस बात को लेकर अनस को काफी ट्रोल भी किया गया था। इतना ही नहीं सना ने अपनी शादी के साथ-साथ फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला भी किया था। सना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा थीं। वे टीवी से लेकर ओटीटी तक नजर आ चुकी हैं।

सना ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में कैमियो रोल किया था। वहीं वे कई टीवी शोज और फेमस सीरीज स्पेशल ओप्स में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2020 में ही उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था। काफी समय बाद सना ने अपने इस फैसले पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें काफी डरावने सपने आने लगे थे। रमजान के महीने में उन्हें कब्र दिखती थी। इसे उन्होंने अल्लाह का इशारा समझा और इंडस्ट्री छोड़ दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |