संस्था कर्मयोग एक जरिया ने आयोजित किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह,कैरियर गाइडेंस शिविर

देवास:संस्था कर्म योग एक जरिया द्वारा स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस शिविर आयोजित किया गया, विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति जागरूक करने के लिए भोपाल से पधारे करियर काउंसलर जुबेर अहमद सिद्दीकी द्वारा विद्यार्थियों को अपने कैरियर के प्रति जागरूक करने का प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया, तत्पश्चात संस्था द्वारा सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से आमंत्रित किए गए कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया,
इस अवसर पर संस्था द्वारा कुल 96 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं संस्था के द्वारा इन्हीं विद्यार्थियों में से उत्कृष्ट अंकों वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया, जिसमें नमीरा शेख, जरीन मोदी, रेहान शेख, अलमास शेख, हुसैन नागौरी , ज़ाकिया नियारगर,महाहुर शेख, सूफी शेख, आरिश कुरेशी,
सामिया शेख एवं बैडमिंटन के लिए भूमिका वर्मा को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी मौलाना अबुल कलाम फारुकी साहब उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के डीपीसी प्रदीप जैन ने की, विशेष अतिथि के रूप में इंदौर के समाजसेवी रिजवान खान खुलासा प्लस के वरिष्ठ पत्रकार शकील शेख उपस्थित थे, कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया एवँ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शहर काजी अब्दुल कलाम फारुखी साहब द्वारा बच्चों को एवं ज्ञान का पाठ पढ़ाया श्री प्रदीप जैन सर द्वारा विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच एवं सारगर्भित उद्बोधन से प्रभावित किया,इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में पालक भी उपस्थित थे कार्यक्रम में विशेष रुप से उस्मान शेख, फारुख पठान,अयूब भारतीय, रिजवाना खान, संस्था कर्मयोग के फैजान हुसैन,शोएब कुरैशी,जावेद शेख, इरफान शेख, अजहर शेख, अफजल गाजी, मुस्तकीम शेख,शोएब शेख सेन्ट उमर, रियाज खान, मलिक शेख, जीतू प्रजापति, मोहम्मद शेख, अली शेख, नौशाद भाई,वाजिद शेख, मुदब्बीर शक़ील, विशेष रूप से उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन संस्था के फाउंडर वसीम शेख द्वारा किया गया आये हुए अतिथियों पालको एवं विद्यार्थियों का आभार संस्था के वरिष्ठ सदस्य शकील कादरी द्वारा व्यक्त किया गया, अपनी तरह के अनूठे आयोजन मैं पधारे विद्यार्थियों ने पालको ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों के साथ-साथ पालकों को भी मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया ! संस्था द्वारा मंच के माध्यम से घोषणा की गई के उपस्थित विद्यार्थियों एवं देवास शहर के किसी भी विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई करने में कोई आर्थिक समस्या आ रही हो तो संस्था कर्मयोग तन मन धन से आपके साथ है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |