‘दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो’…वर्ना दहेज में लाहौर ले जाएगा; गदर 2 का धमाकेदार टीजर

बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी।‘गदर: एक प्रेम कथा’ फिर से सिनेमाघरो 9 जून को रिलीज हुई है। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल ‘गदर 2 का टीजर रिलीज हो गया है।टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज के साथ होती है। महिला कहती है दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ…वर्ना इस बार दहेज में वो लाहौर ले जाएगा।

निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, गदर 2 का टीज़र दर्शकों को यह संकेत देने के लिए था कि तारा, सकीना और जीते एक बार फिर दिल जीतने के लिए वापस आ गए हैं, हमने सोचा कि फिल्म की विरासत को जीवित रखने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है।’ सनी देओल ने कहा, ‘गदर 2 अपने प्रतिष्ठित पहले भाग की विरासत को आगे बढ़ा रही है। भारत की सबसे पसंदीदा पारिवारिक फिल्म में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है। अपने दिल में फिल्म हमेशा प्यार, साहस और देशभक्ति की एक प्रेरक महाकाव्य कहानी होगी। आशा है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी।

अमीषा पटेल ने कहा, ‘‘गदर: एक प्रेम कथा को मेरे जन्मदिन पर फिर से रिलीज़ किया गया और मेरा सबसे बड़ा उपहार वह प्यार था जो हमें अपने प्रशंसकों से मिला। हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बसी है। गदर 2 का टीज़र तारा और सक्सेना की कहानी में एक नया अध्याय शुरू करता है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की मुख्य भूमिका है।‘गदर 2’11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |