मक्सी समीपस्थ ग्राम उपड़ी में देव सेना संस्था मध्य प्रदेश के तत्वाधान में ग्राम उपड़ी गुर्जर समाज द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राजेश पायलट की 23 वी पुण्य तिथि मनाई सर्व प्रथम पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की
पायलट जी ने एक साधारण किसान के घर जन्म लिया और खुद ने दिल्ली जाकर दूध बेचा पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के संपर्क में आने के बाद आप राजनीति में आए और सांसद का चुनाव लडे और जीतकर लोक सभा पहुंचे और लोक सभा में किसान और मजदूर के लिए लड़ने वाले किसान नेता थे आप सड़क से संसद तक पहुंचने वाले एक मात्र नेता थे आपने तांत्रिक चंद्रस्वामी का भांडा फोड़कर उसे जेल पहुंचाया आप गृह राज्य मंत्री होते काश्मीर समस्या हल करवाने की पूरा प्रयास करने वाले नेक और ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रमेश पोसवाल देव सेना प्रदेश मीडिया प्रभारी डा सुरेश गुर्जर विक्रम सिंह गुर्जर पलसावद बाबू पटेल हेमेंद्र सिंह पांदा किशोर गुर्जर विजेंद्र गुर्जर दारा सिंह गुर्जर मोहन गुर्जर बलभ गुर्जर लोकेश गुर्जर दीपेश गुर्जर भावेश गुर्जर राजेश गुर्जर भगवान गुर्जर सहित अनेक लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :